पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली का राजस्थान के बेस्ट 15 स्कूलों में हुआ चयन*
By Goapl Gupta ·
17 Jun 2026 ·
19 views
*पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली का राजस्थान के बेस्ट 15 स्कूलों में हुआ चयन*-- कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर। टोंक का पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली एक बार फिर सुर्खियों में छाया है इस बार ये विद्यालय जिला ही नहीं राजस्थान की टॉप 15 स्कूल में चयनित हुआ है प्राचार्य डाॅ.योगेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर द्वारा जारी बेस्ट पीएम श्री विद्यालयों की सूची में पीएम श्री विद्यालय राहोली का चयन होना निश्चित रूप से राहोली ही नहीं बल्कि पूरे टोंक जिला एवं शिक्षा विभाग के लिए गौरव पूर्ण उपलब्धि है साथ ही प्राचार्य डाॅ.योगेन्द्र सिंह नरूका को बेस्ट पीएम श्री स्कूल में चयन के लिए जयपुर में प्रेजेंटेशन के लिए बुलाया जाएगा जिसमें शिक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारी अतिरिक्त शिक्षा सचिव राजेश यादव, राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा एवं आयुक्त स्कूल शिक्षा परिषद रश्मि शर्मा,अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वितीय अशोक मीना, रेखा शर्मा,पायल राठौड़ आदि की उपस्थिति में विद्यालय की उपलब्धियों का प्रेजेंटेशन दिया जाएगा।
बेस्ट पीएम श्री स्कूल में चयन का आधार - प्राचार्य डाॅ.नरूका ने बताया कि इस बार विद्यालय का राजस्थान राज्य की 15 बेस्ट स्कूल में चयन होने में विद्यालय की अनेकों उपलब्धियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित उपलब्धियां हैं:-
(1) राष्ट्रीय स्तर पर भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय से स्कूल चैलेंज टीओएफईआई अवार्ड प्राप्त करने वाला राजस्थान का एकमात्र राजकीय विद्यालय।
(2) विद्यालय के स्वयं का ई-पेपर व समाचार पत्र प्रकाशन
(3) विद्यार्थियों के ऑलंपियाड, इन्स्पायर अवार्ड,पद्माक्षी पुरस्कार, विज्ञान मेला,एनएमएमएस स्कीम, खेलकूद, स्काउट गाइड,अन्तर्राज्य भ्रमण के लिए चयनित होना।
(4) नवाचारों के लिए विद्यालय का नाम हिन्दुस्तान बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल होना।
(5) ड्राप आउट फ्री उजियारी पंचायत सम्मान, सर्वश्रेष्ठ एसएमसी पुरस्कार व सर्वश्रेष्ठ ईएलसी क्लब पुरस्कार प्राप्त होना।
(6) शिक्षा मंत्री मदन दिलावर,अतिरिक्त शिक्षा सचिव राजेश यादव,राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा एवं आयुक्त रश्मि शर्मा,अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वितीय अशोक मीना द्वारा विद्यालय के नवाचारों की सराहना।
(7) प्राचार्य व स्टाफ साथियों द्वारा 90प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले बच्चों को निःशुल्क हवाई यात्रा।
(8)ए आई,क्यू आर कोड,एजुकेशनल वीडियोज का बेहतर प्रयोग।
(9) सीमेट जयपुर द्वारा बेस्ट प्रेक्टिस के लिए टोंक जिले से चयनित होने वाला एकमात्र पीएमश्री विद्यालय।
(10) भामाशाह के सहयोग से विद्यालय में विगत 3 वर्षों में 35 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य संपन्न करवाना।
(11)स्टाफ की कमी,स्टाफ डेपुटेशन, अंग्रेजी माध्यम व निजी विद्यालयों की चुनौतियों के बावजूद श्रेष्ठ बोर्ड परीक्षा परिणाम और नामांकन।
टोंक शिक्षा विभाग के लिए गौरवशाली पल
राजस्थान की बेस्ट 15 स्कूलों में टोंक जिले से एकमात्र पीएम श्री विद्यालय राहोली के चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा,
समग्र शिक्षा एपीसी रामजी लाल मीना,श्योप्रसाद मीना व पीओ शिवजी गुर्जर,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मन्जू मीना,एसीबीईओ रमेश चन्द विजय, मीना भदौरिया,आर.पी.ओमप्रकाश शर्मा आदि ने इस विशेष उपलब्धि के लिए विद्यालय परिवार को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।