ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नव वर्ष पर “अपनों के साथ” मनाया उत्सव, कच्ची बस्तियों में कंबल वितरण कर करवाया बराबरी का एहसास दिया सामाजिक समरसता का संदेश।

By Goapl Gupta · 02 Jan 2026 · 27 views
नव वर्ष पर “अपनों के साथ” मनाया उत्सव, कच्ची बस्तियों में कंबल वितरण कर करवाया बराबरी का एहसास दिया सामाजिक समरसता का संदेश।

लक्ष्मणगढ़।लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, लक्ष्मणगढ़ द्वारा नव वर्ष की पूर्व संध्या पर एक अनुकरणीय एवं संवेदनशील सामाजिक पहल करते हुए नव वर्ष को “अपनों के साथ” मनाने का संदेश दिया गया। ट्रस्ट ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद परिवारों को बराबरी का एहसास दिलाने के उद्देश्य से कच्ची बस्तियों में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।

भीषण ठंड के इस दौर में आयोजित इस सेवा कार्य के अंतर्गत कच्ची बस्तियों में निवास करने वाले जरूरतमंद भाइयों, आम नागरिकों एवं बेसहारा लोगों को गर्म कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी की चमक साफ नजर आई और पूरा वातावरण मानवीय संवेदनाओं से भर उठा।

यह सेवा कार्यक्रम ट्रस्ट के संरक्षक सुभाष जोशी, प्रकाश पासोरिया, गिरधरलाल जाजोदिया एवं भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष चंद्रकांत जाजोदिया के सानिध्य में संपन्न हुआ।

ट्रस्ट द्वारा यह कंबल वितरण भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष चंद्रकांत जाजोदिया की ओर से प्राप्त कंबलों से किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष चंद्रकांत जाजोदिया ने कहा कि “लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा अत्यंत सही स्थान एवं सच्चे जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचा रहा है। यह कार्य वास्तव में प्रशंसनीय है। मेरा मन अत्यंत प्रसन्न है और मैं भविष्य में भी तन, मन और धन से ट्रस्ट के सेवा कार्यों में सहयोग करता रहूंगा। जब भी ट्रस्ट मुझे सेवा का अवसर देगा, मैं सदैव तत्पर रहूँगा।”

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने ट्रस्ट की “परोपकार ही सेवा का पर्याय है” की भावना की मुक्त कंठ से सराहना की। वहीं कच्ची बस्तियों के आम नागरिकों ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रस्ट समय-समय पर उन्हें अनेक प्रकार की सहायता प्रदान करता है, जिसके लिए वे साधुवाद और धन्यवाद के पात्र हैं।

इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से विनम्र भाव से कहा गया कि “हम कोई बड़ा उपकार नहीं कर रहे हैं, बल्कि केवल एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं ताकि समाज के हर व्यक्ति को बराबरी का एहसास दिलाया जा सके और उनके जीवन को कुछ सरल बनाया जा सके।”

नव वर्ष पर आयोजित यह कंबल वितरण कार्यक्रम न केवल सेवा और संवेदना का प्रतीक बना, बल्कि समाज को एकजुट होकर जरूरतमंदों के साथ खड़े होने का प्रेरणादायी संदेश भी दे गया। इस शानदार उत्कृष्ट सेवाभावी कार्यक्रम में ट्रस्ट प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत, रामपाल कुमावत, लोकित दईया, रोहित दईया,विजय कुमावत, हरलाल गवारिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फाग उत्सव

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube