ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

शिव में श्रमिक संघ की बैठक सम्पन्न* *नई कार्यकारिणी में राठौड़ बने अध्यक्ष*

By Goapl Gupta · 08 Jan 2026 · 103 views
*शिव में श्रमिक संघ की बैठक सम्पन्न*
*नई कार्यकारिणी में राठौड़ बने अध्यक्ष*

जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ की शिव उपखंड की बैठक जिला कार्यकारी अध्यक्ष आईदानसिंह ईन्दा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रदेश मीडिया प्रभारी खीमकरण खींची ने बताया कि बैठक में पंद्रह कर्मचारियों ने अन्य संगठन को त्याग कर राष्ट्रवादी संगठन भारतीय मजदूर संघ में विश्वास जताकर प्रदेश उपाध्यक्ष कुशलाराम डऊकिया व श्रमिक संघ जिला प्रभारी जितेंद्र छंगाणी व जिला महामंत्री नरेंद्रसिंह पंवार के सानिध्य में सदस्यता ग्रहण की। जिला कोषाध्यक्ष लालूराम व लक्की राजपुरोहित ने नए साथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। खींची ने बताया कि बैठक में सर्व सम्मति से पदमसिंह राठौड़ को शिव उपखंड का अध्यक्ष मनौनित किया गया। बैठक को लक्की राजपुरोहित, जयपाल चारण, शम्भूसिंह, कमलदान, भरत ने संबोधित किया। तथा सदस्यता अभियान में महिला शक्ति संध्यादेवी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष कुशलाराम डऊकिया ने संगठन की कर्मचारियों के लिए उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी, नरेंद्रसिंह ने कर्मचारियों की समस्याओं का संकलन करके समाधान का पूर्ण आश्वासन दिया। आईदानसिंह ईन्दा ने संगठन की रीति नीति से अवगत कराया।
अंत में उपखंड अध्यक्ष पदमसिंह राठौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी कर्मचारियों को संगठित होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube