ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उदयपुर सहित देशभर में सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा 22 रजब का कुंडा त्योहार

By Goapl Gupta · 10 Jan 2026 · 50 views
उदयपुर सहित देशभर में सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा 22 रजब का कुंडा त्योहार

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। जिले सहित देशभर में सोमवार को मुस्लिम समुदाय द्वारा परंपरागत आस्था और श्रद्धा के साथ 22 रजब का कुंडा त्योहार मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुस्लिम परिवार रविवार रात्रि से ही नियाज़ की तैयारियों में जुट जाएंगे। मान्यता है कि इस्लामिक कैलेंडर के सातवें महीने रजब की 22 तारीख को अपनी सामर्थ्य के अनुसार तबर्रूक (प्रसाद) बनाकर हज़रत इमाम हुसैन (अ.) के पड़पोते और छठे इमाम, हज़रत इमाम जाफ़र-ए-सादिक (अ.स.) की नियाज़ दिलाने से नेक हाजतें पूरी होती हैं। शहरभर में त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल रहेगा। घरों में विशेष रूप से मीठी पूड़ी और खीर तैयार की जाएगी, जिसे मिट्टी के बर्तनों (कुंडों) में रखकर नियाज़ दिलाई जाएगी। इसे ही “कुंडों की नियाज़” कहा जाता है। समाज के मज़हर अली ने बताया कि 22 रजब का कुंडा त्योहार मुस्लिम समुदाय में विशेष महत्व रखता है। यह पर्व धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करता है। इस दिन लोग एक-दूसरे के घर जाकर नियाज़ और खुशियां साझा करते हैं। त्योहार के दिन बच्चे छोटी-छोटी टोलियां बनाकर घर-घर नियाज़ लेने जाएंगे, जिन्हें बुज़ुर्ग स्नेह और दुआओं से नवाज़ेंगे। पूरे क्षेत्र में पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू से वातावरण भक्तिमय रहेगा और लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देकर प्रेम और सौहार्द का संदेश देंगे।
फाग उत्सव

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube