ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

श्री ऋषिकुल विद्यापीठ बी.एड कॉलेज में विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी का भव्य आयोजन

By Goapl Gupta · 12 Jan 2026 · 38 views
श्री ऋषिकुल विद्यापीठ बी.एड कॉलेज में विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी का भव्य आयोजन

लक्ष्मणगढ़। श्री ऋषिकुल बी.एड कॉलेज में आज सोमवार 12 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक गरिमामय संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, आत्मबल, लक्ष्यनिष्ठा एवं चारित्रिक दृढ़ता का संचार करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मांगीलाल शर्मा (सेवानिवृत्त प्राचार्य, पलथाना), प्रोफेसर अरशद (फार्मेसी, नवजीवन कॉलेज नारायण का बास), सतवीर लोयल (प्रांत जनजाति कार्य सह संयोजक) एवं गगन चौधरी (भाग संयोजक) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंचासीन रहे।

कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. डिंपल व्यास, एवं व्याख्याता शुभम जोशी द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।

अपने ओजस्वी उद्बोधन में मुख्य अतिथि मांगीलाल शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा—
“जब तक आप अपने लक्ष्य को पूरी तरह प्राप्त न कर लें, तब तक रुकना नहीं है। हार नहीं माननी है। उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।”
उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।

अन्य वक्ताओं ने भी स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों से अपने जीवन को सशक्त, अनुशासित एवं लक्ष्यपरक बनाने का संदेश दिया। सभी वक्ताओं ने युवाओं को आत्मविश्वास, संघर्ष और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सतवीर लोयल, गगन चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत युवाओं का देश है और युवाओं को एक लक्ष्य के साथ काम करना चाहिए और लक्ष्य को प्राप्त करने का हर संभव प्रयास करना चाहिए।

प्राचार्या डॉ. रेखा शर्मा ने कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर मंजू तिवारी, बनवारी लाल मिल, मीना वेदि सहित श्री ऋषिकुल विद्यापीठ का सम्पूर्ण स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम अत्यंत उत्कृष्ट, प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने विद्यार्थियों के मन में नई ऊर्जा और संकल्प का संचार किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube