ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर, जयपुर में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सप्ताह ‘अनुभूति 2025–26’ का भव्य शुभारंभ*

By Goapl Gupta · 17 Jan 2026 · 186 views
*राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर, जयपुर में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सप्ताह ‘अनुभूति 2025–26’ का भव्य शुभारंभ*
जयपुर।
राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर, जयपुर में आयोजित खेल कूद,साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सप्ताह ‘अनुभूति 2025–26’ का भव्य उद्घाटन
दिनांक 12 जनवरी 2026 को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अल्का त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं की साहित्यिक प्रतिभा, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करना रहा।
उद्घाटन सत्र में प्राचार्य डॉ. अल्का त्रिपाठी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि साहित्य एवं संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होते हैं। इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्साहपूर्वक सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया।
साहित्यिक गतिविधियों के अंतर्गत निबंध लेखन, नारा लेखन, पोस्टर निर्माण, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिनमें छात्राओं ने समसामयिक विषयों पर अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
सांस्कृतिक गतिविधियों की श्रृंखला में आशुभाषण, एकल गायन, समूह गायन तथा विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं की सृजनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी कला के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।
महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि सांस्कृतिक सप्ताह के आगामी दिनों में मूक अभिनय, एकाभिनय, नाटक, समूह नृत्य एवं एकल नृत्य जैसी विविध प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा, जिनके साथ इस सांस्कृतिक सप्ताह का समापन किया जाएगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों एवं छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सप्ताह ‘अनुभूति 2025–26’ ने महाविद्यालय परिसर में उत्साह, ऊर्जा एवं रचनात्मक वातावरण का संचार किया।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube