ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

आलोक संस्थान में महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि स्वाभिमान के विश्व नायक है महाराणा प्रताप - डाॅ. कुमावत

By Goapl Gupta · 19 Jan 2026 · 29 views
आलोक संस्थान में महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि
स्वाभिमान के विश्व नायक है महाराणा प्रताप - डाॅ. कुमावत

उदयपुर 19 जनवरी। महाराणा प्रताप न सिर्फ मेवाड़ वरन् सम्पूर्ण भारतवर्ष के लिए शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक के रूप में पूरे देश में जन-जन के बीच व्याप्त हैं। प्रताप को किन्हीं सीमाओं या वर्ग विशेष में नहीं बांधा जा सकता। सम्पूर्ण राष्ट्र की स्वाभिमान की चेतना का कोई एकमात्र केन्द्र हो सकता है तो वो महाराणा प्रताप है। उक्त विचार आलोक संस्थान, सेक्टर 11, में महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि पर बोलते हुये फिल्म निर्माता-निर्देशक, शिक्षाविद् एवं आलोक संस्थान के निदेशक डाॅ. प्रदीप कुमावत ने व्यक्त किये।
डॉ. कुमावत ने सभी को सम्बोधित करते हुये कहा कि महाराणा प्रताप न सिर्फ भारतवर्ष के वरन संपूर्ण विश्व में स्वाभिमान और शौर्य के प्रतीक के रूप में स्थापित हो चुके हैं। महाराणा प्रताप के समकालीन मुगल बादशाह और अन्य रियासतों के राजा महाराणा प्रताप को प्रताप के रूप में नहीं वरन राणा कीका के रूप में ज्यादा जानते हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के इतिहास में संस्कृति, सांस्कृतिक उन्नयन और इतिहास के सन्दर्भ में प्रताप के शौर्य गाथाओं से परे यदि एक और बात के लिये प्रताप को याद किया जाना चाहिये तो वो है प्रताप का सांस्कृतिक योगदान विषेशकर ज्योतिष, क़ृषि, राजतिलक प्रक्रिया और संस्कृति के कई ग्रंथों का मेवाड़ी भाषा में रूपान्तरण करने का श्रेय यदि किसी को जाता है तो वह महाराणा प्रताप को जाता है।
इस अवसर पर कमलेन्द्र सिंह पंवार, शिवसिंह सोलंकी, शशांक टांक सहित आलोक संस्थान एवं अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति के कार्यकर्ता द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।

More News

यात्रियों की सुविधा हेतु भुज-दिल्ली-भुज एक्सप्रेस प्रतिदिन नई रेलसेवा का संचालन*
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन सीकर पर जल सेवा शुरू 44 वर्षों से रेलवे स्टेशन पर जल सेवा का आयोजन
मेडल जीते चीपलाटा गांव जिला सीकर का मनीष शर्मा पुत्र राजेंद्र प्रसाद शर्मा
गांव गाँवड़ी नीम का थाना जिला सीकर की पूजा भार्गव पुत्री श्री मामराज भार्गव ने जनतंत्र की आवाज के पत्रकार श्री विनोद कुमार शर्मा जी की प्रेरणा से पर्यावरण के संरक्षण के लिए पांच पेड़ लगाये!
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ पाटन के तत्वाधान में आयोजित कौशल विकास शिविर (अभिरुचि हस्तकला व लघु उद्योग) का शुभारंभ
अरण्य भवन में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) द्वारा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube