वन विभाग मुख्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न
By Goapl Gupta ·
26 Jan 2026 ·
68 views
वन विभाग मुख्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न
जयपुर, 26 जनवरी।
वन विभाग के मुख्यालय अरण्य भवन, जयपुर में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख), राजस्थान श्री पवन कुमार उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन के साथ हुआ।
इस अवसर पर विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 35 अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता, देहरादून में पदक प्राप्त करने वाले 25 खिलाड़ियों को प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में श्री पी. कैथरवैल, श्री जगदीश चंद गुप्ता, श्री सुरेश चंद गुप्ता, श्री देवेंद्र प्रताप जागावत, श्री हरेंद्र सिंह नाथावत, श्री प्रदीप सिंह रावत, श्रीमती गरिमा माथुर, श्री अशोक शर्मा, श्री रामकिशोर पलसानिया, श्री विष्णु कुमार शर्मा,श्री जोगिंदर सिंह, श्रीमती ललता मीणा, श्री पुनीत उपाध्याय, श्री बनवारी लाल बैरवा, श्री नरेंद्र माथुर, श्रीमती ज्योति मुंडेतिया, श्रीमती अंजना वर्मा, श्री जोरावर सिंह, श्री चेतन कुमार, श्री राजाराम श्रीमती महिमा टिंकर, श्री झमकू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
अपने संबोधन में श्री पवन कुमार उपाध्याय ने स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने, समयपालन, वन एवं वन्यजीव संरक्षण, वृक्षारोपण तथा वन अपराधों की रोकथाम हेतु पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
समारोह में श्री अनुराग भारद्वाज, श्री राजेश गुप्ता, श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद, श्री उदय शंकर, श्री के सी मीणा, श्रीमती टी. जे. कविता, श्रीमती संगीता राठौड़, श्रीमती शैलजा देवल, श्री आर. एन. मीणा, श्री एस. आर. मूर्ति, श्री रामकरण खैरवा, श्री सुपांग शशि, श्री बीजू जोय, श्रीमती सुदीप कौर, श्रीमती मोनाली सैन, श्री सुरेश मिश्रा, बनवारी लाल शर्मा, सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की व्यवस्था श्री प्रकाश चंद यादव, श्री चेतन कुमार नूनीवाल, श्री महिम जैन एवं श्री मोहन लाल द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन श्री नाहर सिंह, उप वन संरक्षक द्वारा किया गया।