ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

डी पी एस, उदयपुर के रितिशा-रेयांश ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन में किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

By Goapl Gupta · 30 Jan 2026 · 20 views
डी पी एस, उदयपुर के रितिशा-रेयांश ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन में किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की कक्षा आठवीं के दो अत्यंत प्रबुद्ध व होनहार छात्रों रितिशा जैन तथा रेयांश जैन ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन स्टेट लेवल कैंप-2026 में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। यह प्रतियोगिता जे आई ई टी , जोधपुर में 11 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी।
प्राचार्य संजय नरवरिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में रितिशा जैन ने रैंक तीन प्राप्त कर सफलता अर्जित की है। उन्होंने बताया कि रेयांश जैन ने स्कूल, जिला तथा राज्य तीनों स्तरों पर अव्वल आकर अपनी प्रतिभा का परचम फहराया और विद्यालय को गौरव प्रदान किया है। रेयांश ने वीवीएम स्टेट लेवल कैंप- 2026 में रैंक 2 प्राप्त की है। रेयांश अब मई माह में एम्स, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली विद्यार्थी विज्ञान मंथन की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगा। प्राचार्य संजय नरवरिया तथा उपप्राचार्य राजेश धाभाई ने बच्चों व अभिभावक को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

More News

भागवत महापुराण जीवन की समस्याओं का अचूक व्यावहारिक मैनुअल: रासेश्वरी देवी जी आशीष वाटिका में नौ दिवसीय भागवत ज्ञान रहस्य का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग की जांच के लिए एचएजी स्तर की जांच समिति का गठन*
समर कैंप जिला स्तरीय कौशल विकास अभिरुचि हस्तकला लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर 18 मई से मारु स्कूल में विगत 57 वर्षों से समाज के बच्चों को हुनर सीखाने के लिए लगातार आयोजन किया जा रहा है
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्तिः आपेक्ष पूर्ति की अन्तिम तिथि 22 मई
जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ बाड़मेर जिला वृत अधिवेशन में श्री आईदान सिंह इंदा जी को बाड़मेर जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
गायत्री मंदिर परिसर में वार्षिक सभा आयोजित, मंदिर विकास को लेकर हुई चर्चा
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube