राजकीय महाविद्यालय चाकसू में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
By Goapl Gupta ·
31 Jan 2026 ·
23 views
राजकीय महाविद्यालय चाकसू में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
आज दिनांक 31 जनवरी, 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ शिप्रा वर्मा प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य डॉ सरिता जैन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रियंका चौहान द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत् शुरुआत की। इसके बाद सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉ शिप्रा वर्मा ने एनएसएस की जानकारी व लाभ बताते हुए स्वयं सेवकों को स्वप्रेरित सेवा कार्य के प्रेरित किया । उन्होंने बताया कि सेवा भाव अगर स्वयंसेवक में आत्म प्रेरित होगा तो ये भावना जीवनपर्यंत बनी रहेगी ।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में श्री विनोद शर्मा , सेवानिवृत अभियंता विद्युत विभाग ने विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं एवं उनसे बचाव के उपायों का मनोरंजक तरीके से स्वयंसेवकों से साझा किया । उन्होंने CPR इन पीड़ितों को किस प्रकार देनी है उसका भी प्रदर्शन किया । द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता डॉ मनु शंकर शर्मा , नेत्र रोग विशेषज्ञ रहे । उन्होंने नेत्र से संबंधित विभिन्न रोगों और उनसे बचाव के उपायों को विस्तृत रूप से समझाया । उन्होंने अपने व्याख्यान के अंत में नेत्रदान की महता को इंगित किया व इसकी प्रक्रिया को भी समझाया तथा स्वयंसेवकों व समस्त स्टाफ को नेत्रदान का संकल्प भी दिलाया । तृतीय सत्र की मुख्य वक्ता मेघा रस्तोगी , योगा प्रशिक्षक रही । उन्होंने युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवत्ति को व्यायाम और योगा के माध्यम से कैसे कम किया जा सकता है उस पर प्रकाश डाला और स्वयं सेवकों को संयमित जीवन शैली अपनाने पर बल दिया । प्राचार्य डॉ सरिता जैन ने अपने उद्बोधन में बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को इस सात दिवसीय विशेष शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना के ध्येय वाक्य "मै नहीं आप" / "स्वयं से पहले आप" की मूल भावना को ध्यान में रखकर कार्य करना है। उन्होने बताया कि सात दिनों तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में तन-मन लगाकर सक्रिय रूप से भाग लेना है साथ ही उन्होने स्वयंसेवकों से अपेक्षा की कि विभिन्न गतिविधियों के दौरान आपस में मिलजुल कर कार्य करना है और अनुशासित रहकर सभी कार्यों को लक्ष्य पूर्ण तरीके से पूर्ण करना है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रियंका चौहान ने बताया कि आज के युवाओं को अपने जीवन में चरित्र निर्माण एवं आत्म अनुशासन रखते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।
साथ ही उन्होंने सात दिवसीय विशेष शिविर में प्रतिदिन आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया तथा स्वयंसेवकों को विभिन्न दलों में बांटकर मिलजुल कर कार्य करने हेतु प्रेरित किया । राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सभी सत्रों में बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं भोजन के बाद शिविर के प्रथम दिन का समापन किया गया।कार्यक्रम के अंत में डॉ चौहान ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।