ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सेवानिवृत्ति पर विद्यालय को सवा लाख की लागत से स्टाफ शौचालय किया भेंट

By Goapl Gupta · 02 Feb 2026 · 27 views
सेवानिवृत्ति पर विद्यालय को सवा लाख की लागत से स्टाफ शौचालय किया भेंट

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, वाडा के प्रधानाध्यापक पृथ्वीपाल सिंह ने अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर स्वयं के खर्च पर विद्यालय स्टाफ के लिए शौचालय बनवाकर भेंट किया। 35 वर्षों की राजकीय सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त होने पर आयोजित सम्मान समारोह में उन्होने विद्यालय को यह भेंट अर्पित की। इस हेतु पृथ्वीपाल सिंह एक लाख पच्चीस हचार की राशि स्वंय ने वहन की।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पीईईओ ढींकली राकेश, राजस्थान एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह चौहान, चंदनमल बागड़ी, शंभू सिंह, बसंतीलाल श्रीमाली, सरोज, प्रेम शंकर, आनंद जैन एवं अनेक गणमान्य अतिथियों के अलावा सैंकड़ों की संख्या में अभिभावक, ग्रामीणजन एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने पृथ्वीपाल सिंह की अनुशासित कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा एवं विद्यालय के शैक्षिक एवं भौतिक विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube