ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

मेघवाल समाज युवा संगठन की बैठक संपन्न

By Goapl Gupta · 02 Feb 2026 · 23 views
मेघवाल समाज युवा संगठन की बैठक संपन्न

20 अप्रैल को होने वाले सामुहिक विवाह में भाग लेने के लिए दी सहमति

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल।बाबा रामदेव जीर्णोद्धार समिति सविना के तत्वावधान में मेघवाल समाज विकास युवा संगठन (33 गांव गिर्वा चौखला) की महत्वपूर्ण बैठक मंगरी वाला बावजी, मनवाखेड़ा में आयोजित की गई। बैठक में मेघवाल समाज के सभी 33 गांवों से बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी 8 तारीख को होने वाले बाबा रामदेव जीर्णोद्धार समिति के कार्यकारिणी विस्तार को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी 20 अप्रैल को प्रस्तावित सामूहिक विवाह सम्मेलन में जीर्णोद्धार समिति की अग्रणी भूमिका सुनिश्चित करने पर सहमति बनी।
बैठक के दौरान समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन को लेकर भी गहन मंथन किया गया। वक्ताओं ने समाज सुधार की दिशा में युवाओं की सक्रिय भूमिका को आवश्यक बताया।
जानकारी दी गई कि 8 तारीख को जीर्णोद्धार समिति के कार्यकारिणी विस्तार के पश्चात मेघवाल समाज विकास युवा संगठन (33 गांव गिर्वा चौखला) का औपचारिक गठन किया जाएगा, जिसमें सभी 33 गांवों के युवाओं को कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा। इसके बाद दोनों कार्यकारिणियों के निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का युवाओं द्वारा सम्मान किया जाएगा।
हर मोर्चे पर तैनात रहेगी युवा टीम:-
बैठक में यह भी तय हुआ कि समाज के किसी भी कार्यक्रम या बड़े आयोजन में युवा संगठन एक परिवार की तरह आगे रहकर जिम्मेदारी निभाएगा। प्रत्येक आयोजन की रूपरेखा जाजम में बैठकर तय की जाएगी तथा टीमवर्क के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।
सामूहिक विवाह में भी सहयोग:-
आगामी 20 अप्रैल को होने वाले उपरला गिर्वा द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में बाबा रामदेव जीर्णोद्धार समिति सविना एवं मेघवाल समाज विकास युवा संगठन (33 गांव गिर्वा चौखला) द्वारा अपना तन मन धन देने पर सहमति दी है।जिसमें जीर्णोद्धार समिति द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।इसके लिए 33 गांव गिर्वा चौखला के लिए विवाह पंजीकरण का स्थान रामलाल मेघवाल मनवाखेड़ा व प्रकाश मेघवाल सविना के यहां रखा गया है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube