लक्ष्मणगढ़ के कवि हरीश शर्मा को मिला भारत सरकार का रघुराज पीलमैन फाउंडेशन अवार्ड******
By Goapl Gupta ·
02 Feb 2026 ·
45 views
*लक्ष्मणगढ़ के कवि हरीश शर्मा को मिला भारत सरकार का रघुराज पीलमैन फाउंडेशन अवार्ड******
कवि हरि शर्मा पहले भी अनेक अवॉर्डों से हो चुके हैं सम्मानित
लक्ष्मणगढ़ कस्बे निवासी कवि हरीश शर्मा****बेटा पढ़ाओ ,संस्कार सिखाओ**** अभियान के संस्थापक, अध्यक्ष कवि हरीश शर्मा को भारत सरकार के मिनिस्ट्रीं आफ कॉरपोरेट अफेयर्स द्वारा रघुराज पील मैन फाउंडेशन द्वारा ग्लोबल ह्यूमन राइट एंड ग्रीन वॉरियर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
शर्मा को यह सम्मान उनके द्वारा किए गए जन जागृति और पर्यावरण बचाने की मुहिम के तहत दिया गया।
इस तरह के अवार्ड पर्यावरण व मानवता की सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिए जाते हैं। यह अवार्ड मिलना पूरे क्षेत्र के लिए बहुत ही बड़े गौरव का क्षण है, और गर्व है।
कवि हरीश शर्मा को इससे पहले भी अनेक अवॉर्डों से सम्मानित किया जा चुका है ।शर्मा को यह अवार्ड भारत सरकार की रघुराज पील मैन फाउंडेशन के फाउंडर और सीईओ डॉक्टर रघुराज और डायरेक्टर रजनी मेन्द्रै और नितेश कुमार के द्वारा प्रदान किया गया।
शर्मा द्वारा कई वर्षों से पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाने का बहुत बड़ा अभियान चलाया गया , जिसके तहत पेड़ लगाने व वितरण का कार्य किया गया था।
शर्मा द्वारा लोगों को जन्मदिन या अन्य किसी बहाने पेड़ लगाने के लिए प्रेरित भी किया जाता है। कवि शर्मा ने पिछले कुछ सालों से जन जागृति अभियान (मर रही इंसानियत की अलख को फिर से जागना होगा,सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए व्यक्तियों का वीडियो न बनाकर उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचा कर मानवता का धर्म निभाना होगा)। इसके तहत लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। जिससे की दुर्घटना में घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाएं जिससे घायल की जान बचाई जा सके। शर्मा द्वारा बेटा पढ़ाओ संस्कार सिखाओ अभियान काफी वर्षों से चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य है, कि अगर बेटे पढ़े-लिखे और संस्कारी होंगे। तो बेटियों के साथ कुछ भी गलत नहीं होगा, बेटे स्वयं ही उनकी रक्षा करेंगे
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान
संगठन कार्यकारीणी , कोषाध्यक्ष