ब्यावर के लांबिया में मां चंडी सा मंदिर में भजन संध्या और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न
By Goapl Gupta ·
02 Feb 2026 ·
12 views
*ब्यावर के लांबिया में मां चंडी सा मंदिर में भजन संध्या और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न****
ब्यावर के लांबिया ग्राम स्थित रावों के वास में मां चंडी सा मंदिर परिसर में जगत जननी मां ,आदि शक्ति, पराम्बा ,चंडी सा के वार्षिकोत्सव के अवसर पर सोमवार को विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।
प्रात काल मां जगदंबा की विधिवत पूजा अर्चना के बाद महाप्रसादी का आयोजन राव चण्डी सा समाज के तत्वावधान में हुआ। इस दौरान आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालुओं ने मां चंडिका के दर्शन कर क्षेत्र और देश की खुशहाली की मंगल कामना की।
इससे पूर्व रविवार को गांव के मुख्य मुख्य मार्गो से मां चंडी सा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई ग्रामीणों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया, रात्रि को मंदिर परिसर में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया ।
भजन संध्या में योगी लक्ष्मण नाथ महाराज , गायक मुकेश डांगी, पूजा राठौर ,मानाराम और देवेंद्र लाम्बिया सहित गायक कलाकारों ने मां जगदंबा के एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भक्तिमय भाव विभोर कर दिया। भक्ति रस की सरिता देर रात से लेकर सुबह तक निरंतर बहती रही । कार्यक्रम का मंच संचालन हेमंत लांबा ने किया आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की कई सैकड़ो की संख्या में उपस्थिति रही।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान संगठन कार्यकारिणी , कोषाध्यक्ष