मेवाड़ नारी गौरव सम्मान द्वितीय विभिन्न क्षेत्रों में 101 मातृशक्तियों को किया जाएगा सम्मानित
By Goapl Gupta ·
09 Feb 2026 ·
20 views
मेवाड़ नारी गौरव सम्मान द्वितीय
विभिन्न क्षेत्रों में 101 मातृशक्तियों को किया जाएगा सम्मानित
उदयपुर। मेवाड़ विकास मंच के तत्वाधान में मेवाड़ नारी गौरव सम्मान आगामी 22 मार्च 2026 को बप्पा रावल सभागार, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में आयोजित होगा।
समारोह के आयोजक स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता एवं मेवाड़ विकास मंच द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. राजश्री गांधी, सामाजिक कार्यकर्ता इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। यह आयोजन मातृशक्ति के सम्मान, सशक्तिकरण और सामाजिक प्रेरणा का एक अनूठा उदाहरण सिद्ध होगा।
सम्मान समारोह के अंतर्गत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 101 मातृशक्तियों का चयन समिति द्वारा चयन कर सम्मानित किया जाएगा।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन क्षेत्रों में कार्यरत मातृशक्ति को सम्मानित करना है, जहाँ महिलाओं की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही है, ताकि समाज में महिला सहभागिता को और अधिक प्रोत्साहन मिल सके।
कार्यक्रम का मूल भाव यह है कि आज की मातृशक्ति न केवल अपने घर और परिवार की जिम्मेदारी निभा रही है, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी सक्रिय, सशक्त और प्रेरणादायक भूमिका निभा रही है। भारतीय संस्कृति में सम्मान देना हमारे संस्कारों का अभिन्न अंग रहा है और यही संस्कार इस आयोजन की प्रेरणा हैं।
सम्मान के लिए चयनित क्षेत्र जैसे सामाजिक सेवा, शिक्षा, बैंकिंग, महिला उद्यमिता, विधि (वकील/लॉयर), स्वास्थ्य एवं मेडिकल, इंजीनियरिंग, मीडिया, भारत निर्माण, पर्यावरण एवं स्वच्छता, इवेंट्स, मैनेजमेन्ट फैशन एवं टेक्नोलॉजी, ज्योतिष एवं वास्तु आदि होंगे ।
अधिक जानकारी एवं रजिस्ट्रशन हेतु +91 94133 18704 ,+91 98870 91168 पर संपर्क करे |