ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

यात्रियों की सुविधा हेतु मदार-रोहतक-मदार स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा का संचालन*

By Goapl Gupta · 09 Feb 2026 · 7 views
*यात्रियों की सुविधा हेतु मदार-रोहतक-मदार स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा का संचालन*

रेलवे द्वारा यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु मदार-रोहतक-मदार स्पेशल ( प्रतिदिन) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09639, मदार-रोहतक स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा दिनांक 16.02.26 से 28.02.26 तक (13 ट्रिप) मदार से प्रतिदिन 04.30 बजे रवाना होकर 12.50 बजे रोहतक पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09640, रोहतक-मदार स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा दिनांक 16.02.26 से 28.02.26 तक (13 ट्रिप) रोहतक से प्रतिदिन 13.20 बजे रवाना होकर 22.35 बजे मदार पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग मेे किशनगढ, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाडी, गोकलगढ, झज्जर व
अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 07 साधारण व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 09 डिब्बे होगे।
फाग उत्सव

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube