ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उदयपुर शबाबेअहले सुन्नत ग्रुप द्वारा सीरेत इमामे आज़म अबू हनीफा जलसा आयोजित

By Goapl Gupta · 09 Feb 2026 · 35 views
उदयपुर शबाबेअहले सुन्नत ग्रुप द्वारा सीरेत इमामे आज़म अबू हनीफा जलसा आयोजित


उदयपुर। शबाबे अहले सुन्नत ग्रुप की ओर से 5 वां सीरेत इमामे आज़म अबू हनीफा (र.अ.)इस्लाहे मुअशरा अज्जीजुशान

प्रोग्राम को रविवार को चिश्तिया पब्लिक स्कूल हाल रज़ा कालोनी ,मल्लाह तलाई में आयोजित किया गया। इस अवसर पर तीसरे इज्तेमाई सामुहिक शादी के पोस्टर का विमोचन भी हुआ।
जिसमें हज़रत मौलाना मुफ्ती जाकिर हुसैन न‌ईमी (मुरादाबाद), यूपी ने आज़म अबू हनीफ{र.उ) की शिरत पर तकरीर की । इस अवसर पर बाहर से आये हज़रत मुफ्ती न‌ईमी साहब ने कहा कि आज दौर में तालीम (शिक्षा) की बहुत जरुरत है।इसके लिए अपने बच्चों,बच्ची को दीनी व दुनियावी दोनों तालीम हासिल करायें ।आज के दौर में जितना ज्यादा हो सके अपने बच्चों को तालीम दिलायें। अपने बच्चों को आई .पी. एस.,डाक्टर, इंजीनियर, वकील बनायें साथ ही दीनी तालीम भी हासिल करायें । ग्रुप के प्रवक्ता अब्दुल अजीज सिन्धी ने बताया कि इस अवसर पर हज़रत मुहम्मद शाहिद रज़ा, हज़रत इरशाद अत्तारी, हज़रत आज़म रज़वी सहित उदयपुर शहर के विभिन्न मस्जिदों के मौलानाओं सहित मौहल्ला वासी ने शिरकत की । प्रोग्राम की सदारत मौलाना इशहाक अकबरी मस्जिद सय्यदना उमरबिन खताब रज़ा कालोनी मल्लाह तलाई की। इस अवसर पर शबाबे अहले सुन्नत ग्रुप की ओर से तीसरे इज्तेमाई सामुहिक शादी के पोस्टर का विमोचन किया गया।शबाबे अहले सुन्नत ग्रुप की ओर से बाहर से आये मेहमानों का इस्तकबाल किया गया। प्रोग्राम का समापन सल्लातो सलाम के बाद देशभर में अमन,चैन, भाई चारे, खुशहाली की दुआं मांगी।

More News

भागवत महापुराण जीवन की समस्याओं का अचूक व्यावहारिक मैनुअल: रासेश्वरी देवी जी आशीष वाटिका में नौ दिवसीय भागवत ज्ञान रहस्य का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग की जांच के लिए एचएजी स्तर की जांच समिति का गठन*
समर कैंप जिला स्तरीय कौशल विकास अभिरुचि हस्तकला लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर 18 मई से मारु स्कूल में विगत 57 वर्षों से समाज के बच्चों को हुनर सीखाने के लिए लगातार आयोजन किया जा रहा है
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्तिः आपेक्ष पूर्ति की अन्तिम तिथि 22 मई
जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ बाड़मेर जिला वृत अधिवेशन में श्री आईदान सिंह इंदा जी को बाड़मेर जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
गायत्री मंदिर परिसर में वार्षिक सभा आयोजित, मंदिर विकास को लेकर हुई चर्चा
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube