ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

डॉ प्रदीप कुमावत को मिला “विद्याधीश सम्मान” सनातन में प्रबंधन के सूत्र विषयक व्याख्यान से श्रोतागण हुए मंत्रमुग्ध

By Goapl Gupta · 09 Feb 2026 · 8 views
डॉ प्रदीप कुमावत को मिला “विद्याधीश सम्मान”
सनातन में प्रबंधन के सूत्र विषयक व्याख्यान से श्रोतागण हुए मंत्रमुग्ध

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। उदयपुर के प्रख्यात विचारक, चिंतक, प्रखर वक्ता, लेखक एवं संप्रति आलोक संस्थान, उदयपुर के निदेशक डॉ प्रदीप कुमावत को वडोदरा (गुजरात) में आयोजित एक भव्य समारोह में “विद्याधीश सम्मान” एवं उपाधि से सम्मानित किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए वडोदरा क्षेत्र के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक मधुकर अस्थाना ने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में लगभग 500 चयनित अभिकर्ता, विकास अधिकारी एवं वरिष्ठ सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में डॉ प्रदीप कुमावत ने “सनातन में जीवन प्रबंधन एवं प्रबंधन के सूत्र” विषय पर लगभग दो घंटे का धाराप्रवाह, प्रभावशाली एवं प्रेरक व्याख्यान दिया, जिसने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अपने व्याख्यान में डॉ कुमावत ने रामायण, महाभारत एवं हनुमान चालीसा की विभिन्न चौपाइयों के माध्यम से प्रबंधन के गूढ़ सूत्रों को सरल और व्यवहारिक उदाहरणों के साथ प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि
“हनुमान जी से श्रेष्ठ प्रबंधन और श्रेष्ठ प्रबंधक कोई नहीं हो सकता। वे अपने कार्य की समस्त उपलब्धियों का श्रेय सदैव अपने अधीनस्थों और प्रभु श्रीराम को देते रहे यही गुण उन्हें महान बनाता है।”
कार्यक्रम के दौरान डॉ प्रदीप कुमावत को विद्याधीश अवार्ड, विशेष ट्रॉफी, शॉल ओढ़ाकर तथा अभिनंदन पत्र प्रदान कर सनातन संस्कृति, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ प्रदीप कुमावत आलोक संस्थान की ओर से भारतीय जीवन बीमा निगम पर एक गाना बनाकर एक फिल्म बनाकर उनको भेंट की है, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है तथा साथ ही विकास अधिकारी और अभिकर्ताओं के लिए भी उन्होंने एक एक गीत बनाकर वरिष्ठ मंडल प्रबंधक को भेंट किया
इस अवसर पर डॉ. कुमावत ने तनाव-मुक्त जीवन के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह को हास्य योग भी कराया, जिससे वातावरण उल्लास और ऊर्जा से भर गया।
समारोह में उदयपुर से उपस्थित संजय भटनागर एवं पुनीत सुखवाल का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम वरिष्ठ मंडल प्रबंधक मधुकर अस्थाना ने सभी का स्वागत किया तथा इस अवसर पर विशेष उपलब्धियों वाले अधिकारियों और अभिकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर शिखर कोलावाला ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि सूरज वर्मा ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ अभिनंदन किया।

More News

भारत में एक देश एक कानून व्यवस्था लागू करके सामान्य वर्ग की जाति वालों के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त करने बारे अपील* -
नगर निगम की विना परमिशन के हो रहा हे निर्माण दुकान मकान का चोडा रास्ता पर
नगर निगम की विना परमिशन के हो रहा हे अवैध निर्माण
नाहरगढ़ रोड पर नगर निगम की विना परमिशन के निर्माण
प्लास्टिक मुक्त उदयपुर में निगम की एक ओर बड़ी कार्यवाही। 15 क्विंटल 80 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग जब्त। पहली बार आमजन की शिकायत पर हुई कार्रवाई। लगातार होगी आकस्मिक कार्यवाही।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य सरकार का बड़ा फैसला—मासिक पेंशन राशि को 1250 से बढ़ाकर 1300 रुपए किया—बढ़ी हुई राशि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी--
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube