ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पाटन में राज्य सरकार की योजना के तहत 358 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिलें**

By Goapl Gupta · 10 Feb 2026 · 28 views
*पाटन में राज्य सरकार की योजना के तहत 358 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिलें*****
पाटन क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में मंगलवार को राज्य सरकार की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत उत्साह का माहौल रहा।
शिक्षा विभाग द्वारा पाटन ब्लॉक की कुल 358 बालिकाओं को आवागमन की सुविधा हेतु साइकिल प्रदान की गई विभिन्न विद्यालयों में वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
साइकिल वितरण का मुख्य कार्यक्रम श्रीमती जमुना देवी पांडे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पाटन में आयोजित हुआ यहां कक्षा 9 की 22 छात्रोंओं को साइकिल सोंपी गई ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य शेर सिंह यादव ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें स्कूल आने-जाने की राह आसान बनाना है।
वही ग्राम पंचायत बिहार स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी वितरण समारोह आयोजित किया गया, जहां 15 छात्रों को साइकिल वितरित की गई। गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति में साइकिल पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। बिहार उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पाटन ग्राम पंचायत के प्रशासक मनोज चौधरी ,डॉक्टर हवा सिंह यादव ,महावीर प्रसाद मीणा, एसडीएमसी सदस्य संजय डोकनीया और प्रधानाचार्य कैलाश चंद सहित विद्यालय स्टाफ और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
अतिथियों ने बालिकाओं को मन लगाकर पढ़ने और देश का और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
रिपोर्टर :*वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत

More News

कर्मों के फल दाता और न्याय के देवता भगवान शनि देव जयंती पर ब्रह्मदेव जागरण मंच का दिव्य शरबत वितरण ब्रह्मदेव जागरण मंच निःस्वार्थ सेवा का संगठन : शिव प्रसाद त्रिपाठी
करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube