ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता कार्यक्रम

By Goapl Gupta · 11 Feb 2026 · 8 views
नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता कार्यक्रम

उदयपुर। मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के विधि महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई-I एवं इकाई-II द्वारा महात्मा गांधी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहाड़ा में एक दिवसीय शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का प्रथम सत्र प्रातः 11:30 बजे एनएसएस इकाई-I द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें नशा मुक्ति (ड्रग्स के दुरुपयोग की रोकथाम) विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्वयंसेवकों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा समाज में नशा उन्मूलन हेतु जागरूक रहने का संदेश दिया।

द्वितीय सत्र दोपहर 1:00 बजे एनएसएस इकाई-II द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें मोबाइल एवं ऑनलाइन गेमिंग की लत विषय पर मार्गदर्शन दिया गया। विद्यार्थियों को डिजिटल उपकरणों के संतुलित उपयोग तथा समय प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
दोनों सत्रों के उपरांत विद्यालय एवं महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वयंसेवकों एवं विद्यालय स्टाफ ने मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, स्वयंसेवकगण, विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ सीमा आमेठा, स्टाफ विवेक साल्वी, गणेश डांगी, सुलोचना जैन, रोहित उपाध्याय, गजेंद्र सिसोदिया, इत्यादि एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
उक्त कार्यक्रम में डॉ. स्नेहा सिंह, डॉ. कल्पेश निकावत, डॉ भाविक पानेरी, डॉ. पंकज शंकर लाल मीणा उपस्थित थे।
फाग उत्सव

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube