ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सेक्टर 11 में सीवरेज पानी बहाव से लोग परेशान

By Goapl Gupta · 12 Feb 2026 · 33 views
सेक्टर 11 में सीवरेज पानी बहाव से लोग परेशान



उदयपुर। शहर के सेक्टर नंबर 11 स्थित सरदार पटेल नगर में, पुराने इंडियन ऑयल डिपो के सामने वाली गली तथा अशोका किराना स्टोर के पास चल रहे सीवरेज कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं।
स्थानीय निवासियों के अनुसार कॉलोनी के अधिकांश मकान नीचे स्तर पर बने हुए हैं, जबकि सीवरेज के चेंबर ऊँचाई पर निर्मित कर दिए गए हैं। इस तकनीकी त्रुटि के कारण गंदा पानी एवं सीवरेज का बहाव वापस घरों के शौचालयों में लौटने की आशंका बनी हुई है, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी और स्वास्थ्य संबंधी खतरा उत्पन्न हो सकता है।
सीवरेज लाइन के गलत लेवल को लेकर बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद संबंधित उच्च अधिकारी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज कार्य का तत्काल निरीक्षण कर सही लेवल पर पुनः निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना से बचा जा सके।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube