ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

इनरव्हील क्लब द्वारा माँ द्रोपदी देवी आनन्द वृद्धाश्रम में हृदय एवं कैंसर जागरूकता टॉक शो

By Goapl Gupta · 12 Feb 2026 · 10 views
इनरव्हील क्लब द्वारा माँ द्रोपदी देवी आनन्द वृद्धाश्रम में हृदय एवं कैंसर जागरूकता टॉक शो


उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। तारा संस्थान द्वारा हिरण मगरी सेक्टर 14 में निःशुल्क संचालित माँ द्रोपदी देवी आनन्द वृद्धाश्रम में इनरव्हील क्लब की ओर से हृदय रोग एवं कैंसर जागरूकता पर एक विशेष टॉक शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सचिन जैन, डॉ० पुनीत शाह, डॉ. अल्पना बोहरा, चंद्रकला जी तथा बबिता जैन जी ने शिरकत की। अतिथियों ने वृद्धाश्रम के सभी निवासियों को हृदय रोग और कैंसर के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उनके स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों का धैर्यपूर्वक उत्तर देते हुए व्यक्तिगत वार्तालाप किया। आश्रम के निवासियों ने चिकित्सकों के साथ खुलकर अपनी स्वास्थ्य समस्याएं साझा कीं, जिससे कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी और संवादात्मक रहा। कार्यक्रम के अंत में आश्रम प्रबंधन की ओर से सभी सम्मानित अतिथियों का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। इसके पश्चात् अतिथियों को वृद्धाश्रम परिसर का भ्रमण कराया गया तथा संस्थान द्वारा किए जा रहे सेवाकार्यों की जानकारी दी गई। तारा संस्थान के पदाधिकारियों ने इनरव्हील क्लब और सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन वृद्धजनों के स्वास्थ्य जागरूकता एवं मानसिक उत्साह के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम का समापन सभी के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube