ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अरावली विहार सेक्टर 8 बनी, भिवाड़ी की पहली जीरो वेस्ट कॉलोनी की ओर अग्रसर**

By Goapl Gupta · 12 Feb 2026 · 33 views
*अरावली विहार सेक्टर 8 बनी, भिवाड़ी की पहली जीरो वेस्ट कॉलोनी की ओर अग्रसर*****
नगर परिषद भिवाड़ी द्वारा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई पहल करते हुए अरावली विहार सेक्टर- 8 में
""स्वच्छ संकल्प - जीरो वेस्ट टू लैंडफिल"" परियोजना का शुभारंभ किया गया । यह परियोजना आरपीएससी के सौर सहयोग से तथा (वाई वेस्ट वेडनेसडेज फाउंडेशन )के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही है ।
325 आवासीय इकाइयों वाली यह कॉलोनी भिवाड़ी की पहली कॉलोनी बनेगी, जहां कचरे से पृथक्करण और स्थानीय निस्तारण के माध्यम से लैंड फील पर शुन्य निर्भरता का लक्ष्य रखा गया है । इस परियोजना के तहत प्रत्येक घर को तीन रंगों के डस्टबिन, कपड़े के थैले वितरित किए गए हैं तथा कॉलोनी में सामुदायिक कम्पोस्टिंग इकाइयों की स्थापना की जाएगी। साथ ही घरेलू सहायिकाओं को बायोडिग्रेडेबल सेनेटरी नैपकिन और कचरा संग्राहकों को पी पी ई किट प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त मुकेश कुमार चौधरी और सहायक अभियंता अंकित श्रीवास्तव उपस्थित रहे
आरपीएससी की ओर से प्रबंध निदेशक, हिरोतौमी ताकानो सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ,भागीरथ सिंह ने सामुदायिक सहभागिता पर जोर दिया। परियोजना में डॉक्टर रूबी मखीजा और राजीव अरोड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही नगर परिषद ने नागरिकों से स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ हरित और सतत भिवाड़ी के निर्माण में सहभागिता की अपील की।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत

More News

भागवत रूपी कल्पवृक्ष का पका फल ही मानव जीवन को फलात्मक और दिव्य बनाता है: रासेश्वरी देवी
सिंधी समाज के परम पूज्य संत शिरोमणि हजूरी रूप साईं साधराम साहेब जी ब्रह्मलीन -सिंधी समाज में शोक की लहर, श्रद्धांजलि अर्पित की
आकाशवाणी उदयपुर द्वारा वॉकाथॉन का विशाल आयोजन
अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि श्री सुजानमाल जी डांगी की धर्मपत्नी अशोक महावीर एवं राकेश की पूज्य माताजी श्रीमती लीला बाई (महागढ़ वाले) का आज दिनांक 19 मई 2026 मंगलवार को देहअवसान हो गया
मनीष गर्ग बने सेवा दल नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के कार्यवाहक प्रदेस अध्यक्ष*
नवनियुक्त जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन, जयपुर धरने में अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube