अज्ञात चोरों द्वारा ट्यूबवेल की लाइट की बिजली की तार चोरी
By Goapl Gupta ·
13 Feb 2026 ·
69 views
जयपुर | स्थानीय निवासी हेमंत कुमार भोजवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि करतारपुरा फाटक, विजय नगर 2nd, बालोदिया साइकिल वाले के पास लगाए गए नए पानी के ट्यूबवेल का विधायक कालीचरण सर्राफ द्वारा कुछ दिन पूर्व स्विच ऑन कर शुभारंभ किया गया था।
लेकिन दुर्भाग्यवश, ट्यूबवेल चालू होने के कुछ ही समय बाद अज्ञात चोरों द्वारा ट्यूबवेल की लाइट की बिजली की तार चोरी कर ली गई, जिससे ट्यूबवेल की लाइट व्यवस्था बंद हो गई है और क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और बिजली की तार पुनः लगवाई जाए ताकि ट्यूबवेल सुचारू रूप से चालू रह सके।