ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल जयनगर के प्रांगण से “बाल विवाह मुक्त भारत” रैली का आयोजन

By Goapl Gupta · 14 Feb 2026 · 7 views
बिहार के मधुबनी जिला
फरवरी 2026
स्थान: 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर
आज फरवरी 2026 को “राष्ट्रीय महिला दिवस” के उपलक्ष्य में 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल जयनगर के प्रांगण से “बाल विवाह मुक्त भारत” रैली का आयोजन ग्राम विकास युवा ट्रस्ट तथा महिला एवं बाल विकास (मधुबनी) द्वारा किया गया। इस अवसर पर वाहिनी के कमांडेंट श्री गोविंद सिंह भंडारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली/रथ यात्रा को रवाना किया गया।
यह रैली श्री नरेन्द्र कुमार सिंह (प्रबंध निदेशक), ग्राम विकास युवा ट्रस्ट, श्री हेमंत कुमार (डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर), महिला एवं बाल विकास, मधुबनी तथा 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के संयुक्त तत्वावधान में “100 डेज़ कैंपेन – बाल विवाह मुक्त भारत” के अंतर्गत निकाली गई। रैली का उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाना एवं समाज को इस दिशा में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट श्री भंडारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह उन्मूलन के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रैली वाहिनी परिसर से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्गों से होते हुए सीमा क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन को “बाल विवाह मुक्त भारत” के संदेश से अवगत कराती हुई आगे बढ़ी। इस अवसर पर ग्राम विकास युवा ट्रस्ट के प्रतिनिधि, डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर, मधुबनी सहित वाहिनी के अन्य अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर। संतोष कुमार गुप्ता मधुबनी रिपोर्ट

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube