ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु मदार - पटना -मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन*
By Goapl Gupta ·
17 Apr 2026 ·
8 views
*ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु मदार - पटना -मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन*
रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु मदार - पटना-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा (12 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09601, मदार-पटना साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.04.26 से 09.07.26 तक (12 ट्रिप) मदार से प्रत्येक गुरूवार को 06.40 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 08.40 बजे आगमन व 08.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.15 बजे पटना पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09602, पटना-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.04.26 से 10.07.26 तक (12 ट्रिप) पटना से प्रत्येक शुक्रवार को 10.15 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 11.00 बजे आगमन व 11.10 बजे प्रस्थान कर 13.20 बजे मदार पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, सूबेदारगंज, वाया मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, दिलदार नगर, बक्सर, रघुनाथपुर, आरां व दानापुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 03 थर्ड एसी, 03 थर्ड एसी इकोनोमी, 07 शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पेट्रीकार, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होगे।