ग़ाज़ियाबाद में ‘सुर से कदम तक’ के तहत भव्य ‘नारी शक्ति अवॉर्ड 2026’ संपन्न, नारीत्व और कला का हुआ ऐतिहासिक संगम*
By Goapl Gupta ·
17 Apr 2026 ·
3 views
*ग़ाज़ियाबाद में ‘सुर से कदम तक’ के तहत भव्य ‘नारी शक्ति अवॉर्ड 2026’ संपन्न, नारीत्व और कला का हुआ ऐतिहासिक संगम*
*ग़ाज़ियाबाद, सुरझंकार कल्चरल सोसाइटी की संस्थापक ममता श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में ‘सुर से कदम तक’ कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत 12 अप्रैल 2026 को हिंदी भवन, ग़ाज़ियाबाद में ‘नारी शक्ति अवॉर्ड 2026’ का भव्य एवं गरिमामय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। नारीत्व, कला और संस्कृति के इस अनुपम उत्सव में समाज के विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में डॉ. नीरज गुप्ता, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक-निर्माता-अभिनेता भोलानाथ निगम, मॉडर्न इंटरनेशनल कॉन्डेरार्च के चेयरमैन सुनील शर्मा, कैबिनेट मंत्री व पूर्व मंत्री अशोक यादव जी, सुभाष गर्ग, एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस अनिल कुमार सांवरिया, केशव चौधरी, पंडित हरिदत्त शर्मा जी, डॉ. तारा गुप्ता, पद्मश्री नलिनी-कमलिनी जी, अभय सिन्हा, वंदना कुमार, डॉ. पूनम शर्मा, ठाकुरद्वारा विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अदिति निगम, डॉ. संजय, रामकुमार सिसोदिया जी, त्रिलोचन सिंह, प्रवीण नागर तथा फ़िल्म अभिनेत्री रितु शिवपुरी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को गौरवान्वित किया।
संगीत संध्या को गायक कलाकार अशोक कपारे, सुषमा शर्मा, सुरिली सक्सेना, साई राम नायर जी, सुनील श्रीवास्तव, जी टीवी सारेगामापा लिटिल चैंप फेम आरोही सोनी एवं गौरव तोषीमान की सुमधुर प्रस्तुतियों ने अविस्मरणीय बना दिया। सहयोगी टीम में सोनू, टेक कंपनी, सनातन जर्नी सहित संजय सक्सेना व सभी मीडिया प्रभारी एवं तकनीकी टीम का उल्लेखनीय योगदान रहा।
आयोजन की सफलता हेतु *विशेष आभार* टीम सदस्य शिवम, हिंदी भवन, सुभाष गर्ग जी, ललित जायसवाल जी, अवध सत्तू ग्रुप, शशिकांत गुप्ता जी, चमड़िया ग्रुप, राकेश चामण्या जी, सोनोटेक कंपनी सहित सभी तमाम प्रायोजकों का संस्था हृदय से आभार व्यक्त करती है। मीडिया सहयोग हेतु *पंजाब केसरी, अमर उजाला, राष्ट्रीय सहारा* समेत सभी मीडिया संस्थानों का भी विशेष आभार। अथक परिश्रम और सामूहिक सहयोग से कार्यक्रम ने भव्यता की नई ऊंचाइयों को छुआ और महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश देते हुए शहरवासियों के हृदय पर अमिट छाप छोड़ी।