नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में युवा अध्यक्ष पद के लिए संजय यादव ने ठोकी ताल, युवाओं से मांगा समर्थन/ /
By Goapl Gupta ·
17 Apr 2026 ·
5 views
नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में युवा अध्यक्ष पद के लिए संजय यादव ने ठोकी ताल, युवाओं से मांगा समर्थन/ /पाटन (सीकर)
नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में युवा अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम पाटन क्षेत्र से बल्लूपुरा निवासी संजय यादव ने युवा अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए युवाओं से समर्थन की अपील की है।
संजय यादव ने क्षेत्र के सभी युवा साथियों से निवेदन करते हुए कहा कि वे बेल्ट नं. 01 पर उन्हें अपना अमूल्य मत एवं समर्थन देकर विजयी बनाएं। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल से चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है, जिसके लिए वे लगातार क्षेत्र में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं से संपर्क कर रहे हैं।
संजय यादव ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं की आवाज को मजबूत करना और युवाओं की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र के युवा साथी उनका सहयोग करेंगे और उन्हें अधिक से अधिक समर्थन प्रदान करेंगे।
वहीं, चुनाव को लेकर क्षेत्र में युवाओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है और विभिन्न प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।