ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

श्रेयांशी ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक* -

By Goapl Gupta · 23 Apr 2026 · 25 views
*श्रेयांशी ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक* -- कैलाश चंद्र कौशिक जयपुर! जैन समाज के
जिनेश कुमार जैन, प्रदेश अध्यक्ष WPSF खेलकूद विभाग ने बताया कि शतरंज खिलाड़ी श्रेयांशी जैन ने First FIDE Cadets and Youth Blitz Solving Championship 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-8 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर देश का नाम गौरवान्वित किया है।
सर्बिया (Vrnjacka Banja) में आयोजित FIDE वर्ल्ड कैडेट एंड यूथ रैपिड एंड ब्लिट्ज़ चेस चैंपियनशिप 2026 (14 से 21 अप्रैल 2026) में भी श्रेयांशी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए U-8 गर्ल्स रैपिड वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल भी हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में श्रेयांशी ने अपनी अद्भुत प्रतिभा, तेज सोच और उत्कृष्ट रणनीति का परिचय देते हुए यह उपलब्धि प्राप्त की। उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
श्रेयांशी की इस ऐतिहासिक जीत पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, खेल प्रेमियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इसी प्रकार श्रेयांशी को मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलता रहा तो वे आने वाले समय में देश के लिए और भी बड़े मुकाम हासिल करेंगी।
हम सभी को इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी पर गर्व है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube