ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

एक भी भवन चिन्हिकरण से नहीं छूटे, शत-प्रतिशत स्वगणना आईडी का हो सत्यापन - श्री मल्लिक जनगणना निदेशक ने ली बैठक मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के तहत फील्ड सर्वे 16 से

By Goapl Gupta · 15 May 2026 · 7 views
एक भी भवन चिन्हिकरण से नहीं छूटे, शत-प्रतिशत स्वगणना आईडी का हो सत्यापन - श्री मल्लिक
जनगणना निदेशक ने ली बैठक
मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के तहत फील्ड सर्वे 16 से

उदयपुर । भारत की जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के प्रथम चरण के तहत शनिवार से प्रगणकों द्वारा फील्ड सर्वे का कार्य प्रारंभ होगा। जनगणना निदेशक श्री बिष्णुचरण मल्लिक ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक ली। संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी तथा प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं कलक्टर गौरव अग्रवाल की उपस्थित में हुई बैठक में श्री मलिक ने 1 से 15 मई तक चली स्वगणना प्रक्रिया की समीक्षा की। 16 मई से प्रारंभ होने वाले मकान सूचीकरण एवं मकान गणना फील्ड सर्वे को लेकर तैयारियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बैठक के प्रारंभ में जिला जनगणना अधिकारी दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने जिले में जनगणना को लेकर अब तक संचालित गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी। इसमें अवगत कराया कि उदयपुर जिले में स्वगणना के तहत लगभग 25 हजार लोगों ने पोर्टल के माध्यम से आॅनलाइन स्वगणना दर्ज की। फील्ड सर्वे के लिए जिले में कुल शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 22 चार्ज क्षेत्र तय किए गए हैं। इसमें कुल 3685 प्रगणक ब्लाॅक निर्धारित हैं। प्रगणक स्तर तक प्रशिक्षण आयोजित किए जा चुके हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube