ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भारतीय लोक कला मण्डल ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ

By Goapl Gupta · 15 May 2026 · 11 views
भारतीय लोक कला मण्डल

ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ

उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर में एक माह का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 15 मई से प्रारम्भ हुआ l

निदेशक डॉ. लईक हुसैन ने बताया कि भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर द्वारा लोक कलाओं के प्रोत्साहन, प्रचार-प्रसार एवं प्रशिक्षण के उद्देश्य से वर्षभर विभिन्न कार्यशालाओं एवं प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में संस्था द्वारा प्रतिवर्ष ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी किया जाता है।

उन्होंने बताया कि 15 मई 2026 से आयोजित हो रहे एक माह के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर को लेकर प्रतिभागियों में काफी उत्साह है। प्रशिक्षण शिविर में संस्था के कलाकारों द्वारा प्रतिभागियों को लोक नृत्य, लोक गीत, लोक वादन एवं दस्ताना पुतली निर्माण का प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक प्रदान किया जा रहा है l
एक माह तक आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा रंगमंचीय प्रस्तुतियाँ भी दी जाएंगी। इच्छुक प्रतिभागी कार्यालय समय में आकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
डॉ. हुसैन ने बताया कि शिविर में 08 वर्ष से अधिक आयु के सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।

More News

शहीद स्मारक पर जुटे प्रदेशभर के "कॉकरोच", युवाओं, बेरोजगारों, अभिभावकों और शिक्षाविदों ने बुलंद की आवाज; अभिजीत दीपके बोले – यह देश के युवाओं का आंदोलन है, न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष, 20 जुलाई से दिल्ली के जंतर-मंतर पर होगा अनिश्चितकालीन धरना*
डॉ. समय कपूर ‘आईडीए स्माइलवर्स अवार्ड्स-2026’ के नेशनल फाइनलिस्ट घोषित
पांच परिडे लगाये
भारत स्काउट गाइड के अभिरुचि शिविर मारू स्कूल में साड़ी पहनो प्रतियोगिता का आयोजन
नगर निगम टोक रोड देव नगर प्लॉट 43 पर अवैध निर्माण का खेल! जीरो सेटबैक छोड़े बेसमेंट सहित निर्माण, अधिकारियों की भूमिका पर सवाल
नगर निगम टोक रोड पर अवैध निर्माण का खेल!मधुबन कॉलोनी एफ 25 प्लॉट नंबर मालवीय नगर जोन टोंक रोड जीरो सेटबैक छोड़े बेसमेंट सहित निर्माण, अधिकारियों की भूमिका पर सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube