नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
By Goapl Gupta ·
16 May 2026 ·
48 views
श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय के आदेशों की अनुपालना में आज नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पालिका के अधिशाषी अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता, सफाई निरीक्षक सहित अन्य पालिका कार्मिक उपस्थित रहे। टीम द्वारा मौके पर सफाई व्यवस्था, आवश्यक यूरिनल मरम्मत, पानी की सुचारू आपूर्ति आदि तकनीकी एवं व्यावहारिक पक्षों को जांचा गया।
कार्य में लापरवाही को रोकने एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से संबंधित संवेदक को मौके पर ही पाबंद किया गया कि वह शौचालयों का नियमित सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित करे। साथ ही परिसर में रेट लिस्ट प्रदर्शित करने, फीडबैक रजिस्टर रखने तथा सफाई किट (फिनायल, वाइपर, ब्रश) की शत-प्रतिशत उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश प्रसारित किए गए।