ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग

By Goapl Gupta · 16 May 2026 · 405 views
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग

नीमकाथाना/जोड़ली। ग्राम जोड़ली में निर्माणाधीन डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी के लिए समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा लगातार सहयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में सेठ नंदकिशोर पटवारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्टाफ ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी पहल करते हुए लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग प्रदान किया।

यह लाइब्रेरी गांव एवं आसपास के बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाई जा रही है, ताकि विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर मजबूत हो सके और उन्हें अध्ययन के लिए अनुकूल माहौल मिल सके।

सामाजिक कार्यकर्ता गीगराज जोड़ली ने बताया कि शिक्षक समाज के आधार स्तंभ और शिल्पकार होते हैं, जो शिक्षा के माध्यम से समाज को विकास के पथ पर आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि छोटे से गांव में बन रही इस लाइब्रेरी के लिए शिक्षकों का आगे आकर सहयोग करना अत्यंत प्रेरणादायी है और यह सामाजिक कार्यों के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है।

उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी शिक्षा के इस अभियान में सहयोग करने की अपील की।

More News

शहीद स्मारक पर जुटे प्रदेशभर के "कॉकरोच", युवाओं, बेरोजगारों, अभिभावकों और शिक्षाविदों ने बुलंद की आवाज; अभिजीत दीपके बोले – यह देश के युवाओं का आंदोलन है, न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष, 20 जुलाई से दिल्ली के जंतर-मंतर पर होगा अनिश्चितकालीन धरना*
डॉ. समय कपूर ‘आईडीए स्माइलवर्स अवार्ड्स-2026’ के नेशनल फाइनलिस्ट घोषित
पांच परिडे लगाये
भारत स्काउट गाइड के अभिरुचि शिविर मारू स्कूल में साड़ी पहनो प्रतियोगिता का आयोजन
नगर निगम टोक रोड देव नगर प्लॉट 43 पर अवैध निर्माण का खेल! जीरो सेटबैक छोड़े बेसमेंट सहित निर्माण, अधिकारियों की भूमिका पर सवाल
नगर निगम टोक रोड पर अवैध निर्माण का खेल!मधुबन कॉलोनी एफ 25 प्लॉट नंबर मालवीय नगर जोन टोंक रोड जीरो सेटबैक छोड़े बेसमेंट सहित निर्माण, अधिकारियों की भूमिका पर सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube