ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी

By Goapl Gupta · 16 May 2026 · 45 views
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी किया गया है।संशोधित काय॔क्रम के अनुसार आवेदन भरने की अंतिम तिथि शुक्रवार 22/5/2026 है ।महाविद्यालय द्वारा आवेदन पत्रों के ऑनलाईन सत्यापन की अंतिम तिथि सोमवार 25/5/2026 है।अंतिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन एवं दस्तावेज सत्यापन व ई- मित्र पर शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि शनिवार 30/5/2026 है।अत: प्रवेश के इच्छुक विद्याथी॔ समय रहते ऑन लाईन आवेदन करें।अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करें ।
स्थानीय महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर कला वग॔ संचालित है ।दो वग॔ की स्वीकृति है ।जिसमें 200 सीटें आवंटित हैं। समाचार लिखे जाने तक195 आवेदन प्राप्त हुयें हैं ।महाविद्यालय में फीस न्यूनतम (नाम मात्र ) है।विषय समूह का निधा॔रण वत॔मान में प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग और विषय की उपयोगिता को केन्द्र में रख कर किया गया है ।विषय समूह (क) राजनीति विज्ञान/ भूगोल/ अंग्रेजी -100 सीट(ख) हिन्दी/ अथ॔शास्त्र/इतिहास- 50 सीट (ग) हिन्दी/ अथ॔शास्त्र / लोक प्रशासन - 50सीट ।
विद्याथी॔ ई- मित्र पर ऑनलाईन आवेदन करते समय विषय समूह का ध्यान रखें ।महाविद्यालय द्वारा निधा॔रित विषय समूह से ही प्रातांक की वरियता के क्रम में प्रवेश देय होगा ।अत: विषय समूह का चयन सोच समझकर करें । 12वीं की अंक तालिका ,टी.सी.,चरित्र प्रमाण पत्र का इंतजार नहीं करें।ई- मित्र पर अपना रोल नंबर बतायें ,सम्पूण॔ डाटा आ जायेगा ।
राज्य सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्तियां यथा कालीबाई भील स्कूटी योजना,देवनारायण स्कूटी व प्रोत्साहन योजना,मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति ,समाज कल्याण छात्रवृत्ति इत्यादि योजनाओं में आवेदन करके लाभ लिया जा सकता है।व्यक्तिव विकास समाज सेवा के लिये महाविद्यालय में राष्टीय सेवा योजना,रोवर स्काउट ,रेंजर स्काउट,नशा मुक्ति केन्द्र,रानी लक्ष्मी बाई केन्द्र ,योजना मंच,पुस्तकालय संचालित हैं।
अभिभावक गण और विद्याथि॔यों से आग्रह है कि ऑनलाईन आवेदन समय रहते भरें ओर महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने के साथ साथ विद्वान और ऊजा॔वान संकाय सदस्यों के सानिध्य में शिक्षा प्राप्त करें। विद्याथी॔ आवेदन भरते समय अपना नाम,पिता का नाम,माता का नाम,जन्मतिथि,अंक प्रतिशत,कैटगरी ,बैंक खाता,जनआधार नंबर,आय की जानकारी आदि सावधानीपूव॔क भरे ।प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित समस्या के समाधान हेतु नोडल अधिकारी डाॅ. योगेश कुमार सबल ,प्रवेश समिति सदस्य सहायक आचाय॔ श्रीमती किरण यादव,सुश्री ज्योती शमा॔,श्री दिनेश बैरवा से सम्पक॔ करें।
डाॅ. मदन लाल मीना
प्राचाय॔
राजकीय महाविद्यालय,पाटन

More News

शहीद स्मारक पर जुटे प्रदेशभर के "कॉकरोच", युवाओं, बेरोजगारों, अभिभावकों और शिक्षाविदों ने बुलंद की आवाज; अभिजीत दीपके बोले – यह देश के युवाओं का आंदोलन है, न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष, 20 जुलाई से दिल्ली के जंतर-मंतर पर होगा अनिश्चितकालीन धरना*
डॉ. समय कपूर ‘आईडीए स्माइलवर्स अवार्ड्स-2026’ के नेशनल फाइनलिस्ट घोषित
पांच परिडे लगाये
भारत स्काउट गाइड के अभिरुचि शिविर मारू स्कूल में साड़ी पहनो प्रतियोगिता का आयोजन
नगर निगम टोक रोड देव नगर प्लॉट 43 पर अवैध निर्माण का खेल! जीरो सेटबैक छोड़े बेसमेंट सहित निर्माण, अधिकारियों की भूमिका पर सवाल
नगर निगम टोक रोड पर अवैध निर्माण का खेल!मधुबन कॉलोनी एफ 25 प्लॉट नंबर मालवीय नगर जोन टोंक रोड जीरो सेटबैक छोड़े बेसमेंट सहित निर्माण, अधिकारियों की भूमिका पर सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube