ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

By Goapl Gupta · 16 May 2026 · 22 views
करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ,

121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली

शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

चौमू । ग्राम करीरी स्थित प्राचीन श्री शनिदेव मंदिर में शनिवार को शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव के तहत पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 51 हजार आहुतियां अर्पित कर विश्व शांति, उत्तम वर्षा और जनकल्याण की कामना की गई।

महोत्सव से पूर्व 121 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा श्री नृसिंह मंदिर से रवाना होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए श्री शनिदेव मंदिर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित किए गए। जयकारों और बैंड-बाजों के साथ निकली यात्रा से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम बड़ पीपली बालाजी धाम, झोटवाड़ा के महंत परमेंद्रनाथ जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित हुआ। यज्ञाचार्य पंडित नरेंद्र शर्मा के निर्देशन में यजमान दंपत्तियों ने हवन में आहुतियां दीं। महंत परमेंद्रनाथ जी महाराज ने कहा कि शनिदेव न्याय और कर्मफल के देवता हैं तथा सच्ची श्रद्धा और सत्कर्म से उनकी कृपा प्राप्त होती है।

इस अवसर पर शनिदेव महाराज का विशेष अभिषेक एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को फूल-मालाओं, ध्वज-पताकाओं और रोशनी से सजाया गया। भजन-कीर्तन और भंडारा प्रसादी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में आरएएस अधिकारी सिमरन शेखावत, सीआई रामसिंह नाथावत, संग्राम सिंह शेखावत, मनोज कुमार मीणा, चंदन सिंह, नवदुर्गेंद्र सिंह, मोहन पटवारी, महिपाल सिंह दिवराला (चिंटू बना), तेज सिंह लिसाडिया, रामजीलाल पारीक, जितेंद्र सिंह और संपत सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube