ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

कर्मों के फल दाता और न्याय के देवता भगवान शनि देव जयंती पर ब्रह्मदेव जागरण मंच का दिव्य शरबत वितरण ब्रह्मदेव जागरण मंच निःस्वार्थ सेवा का संगठन : शिव प्रसाद त्रिपाठी

By Goapl Gupta · 17 May 2026 · 24 views
कर्मों के फल दाता और न्याय के देवता भगवान शनि देव जयंती पर ब्रह्मदेव जागरण मंच का दिव्य शरबत वितरण
ब्रह्मदेव जागरण मंच निःस्वार्थ सेवा का संगठन : शिव प्रसाद त्रिपाठी

सुभाष तिवारी लखनऊ

प्रतापगढ़ । ब्रह्मदेव जागरण मंच सीनियर अधिवक्ता प्रकोष्ठ के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट प्रांगण में विगत वर्षों की भांति पुनः न्याय के देवता भगवान शनि देव जयंती के शुभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मंदिर पर आचार्य जितेंद्र मणि मिश्र ने पंडित सत्येन्द्र नारायण तिवारी एडवोकेट प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मदेव जागरण मंच, पंडित शिव प्रसाद त्रिपाठी अध्यक्ष ब्रह्मदेव जागरण मंच सीनियर अधिवक्ता प्रकोष्ठ व पंडित ऋषि कुमार शुक्ल राहुल अध्यक्ष ब्रह्मदेव जागरण मंच जूनियर अधिवक्ता प्रकोष्ठ द्वारा एक साथ विधिवत पूजन अर्चन के बाद शरबत वितरण का शुभारंभ करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सत्येन्द्र नारायण तिवारी एडवोकेट ने कहा कि भगवान शनि देव कर्मों के फल दाता और न्याय के देवता हैं । निर्धन और असहाय को न्याय मिल सके हम सभी अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी है कि प्रशासनिक अधिकारियों को सत्य से अवगत करा कर उसको न्याय दिला सके , किंतु इससे भी ज्यादा जरूरी है कि आम जनमानस भी खुद से सच को सामने ले आए । इस अवसर पर ब्रह्मदेव जागरण मंच सीनियर अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंडित शिव प्रसाद त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि ब्रह्मदेव जागरण मंच ऐसा संगठन है जो निःस्वार्थ सेवा का संगठन है इस अवसर पर ब्रह्मदेव जागरण मंच के उपाध्यक्ष पंडित बृज बिहारी तिवारी पंडित सुरेश नारायण मिश्र पंडित विनय कुमार मिश्रा पंडित ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ला पंडित राय साहब मिश्र व जूनियर प्रकोष्ठ के आशीष दुबे , आनंद शुक्ला सन्तोष कुमार दुबे सहित तमाम पदाधिकारी व अधिवक्ता उपस्थित रहे ।

More News

शहीद स्मारक पर जुटे प्रदेशभर के "कॉकरोच", युवाओं, बेरोजगारों, अभिभावकों और शिक्षाविदों ने बुलंद की आवाज; अभिजीत दीपके बोले – यह देश के युवाओं का आंदोलन है, न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष, 20 जुलाई से दिल्ली के जंतर-मंतर पर होगा अनिश्चितकालीन धरना*
डॉ. समय कपूर ‘आईडीए स्माइलवर्स अवार्ड्स-2026’ के नेशनल फाइनलिस्ट घोषित
पांच परिडे लगाये
भारत स्काउट गाइड के अभिरुचि शिविर मारू स्कूल में साड़ी पहनो प्रतियोगिता का आयोजन
नगर निगम टोक रोड देव नगर प्लॉट 43 पर अवैध निर्माण का खेल! जीरो सेटबैक छोड़े बेसमेंट सहित निर्माण, अधिकारियों की भूमिका पर सवाल
नगर निगम टोक रोड पर अवैध निर्माण का खेल!मधुबन कॉलोनी एफ 25 प्लॉट नंबर मालवीय नगर जोन टोंक रोड जीरो सेटबैक छोड़े बेसमेंट सहित निर्माण, अधिकारियों की भूमिका पर सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube