ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

गायत्री मंदिर परिसर में वार्षिक सभा आयोजित, मंदिर विकास को लेकर हुई चर्चा

By Goapl Gupta · 17 May 2026 · 46 views
गायत्री मंदिर परिसर में वार्षिक सभा आयोजित, मंदिर विकास को लेकर हुई चर्चा


लक्ष्मणगढ़। गायत्री मंदिर परिसर में वार्षिक सभा का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। सभा की अध्यक्षता सुरेश ढण्ड ने की। इस दौरान रामप्रकाश पुरोहित ने मंदिर का वार्षिक आय-व्यय एवं हिसाब प्रस्तुत किया। सभा में मंदिर विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा की गई। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि लिए गए निर्णयों के सकारात्मक परिणाम आगामी समय में देखने को मिलेंगे।सभा में यह निर्णय भी लिया गया कि मंदिर विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से आगामी समय में प्रतिमाह दो बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिससे योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो सके।कार्यक्रम के दौरान पूर्व वार्ड पार्षद एडवोकेट सज्जनजी सैनी का सामाजिक कार्यों में सहयोग एवं योगदान को लेकर सम्मान किया गया। उनका सम्मान सुरेश ढण्ड द्वारा किया गया।सभा में महेश जी शर्मा (कार्यकारी अध्यक्ष), रूकमानंद जी पारीक (मंत्री), नंदकिशोर सैनी, विनोद पारीक, अमित शर्मा, मुकेश पारीक, संदीप सैनी, अमित सैनी, दीपचंद सैनी, मोहित सुरोलिया, सीए राकेश सैनी, गजेन्द्र पराशर, जगदीश पारीक, मनोज पारीक, गजानंद शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा सहित वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More News

शहीद स्मारक पर जुटे प्रदेशभर के "कॉकरोच", युवाओं, बेरोजगारों, अभिभावकों और शिक्षाविदों ने बुलंद की आवाज; अभिजीत दीपके बोले – यह देश के युवाओं का आंदोलन है, न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष, 20 जुलाई से दिल्ली के जंतर-मंतर पर होगा अनिश्चितकालीन धरना*
डॉ. समय कपूर ‘आईडीए स्माइलवर्स अवार्ड्स-2026’ के नेशनल फाइनलिस्ट घोषित
पांच परिडे लगाये
भारत स्काउट गाइड के अभिरुचि शिविर मारू स्कूल में साड़ी पहनो प्रतियोगिता का आयोजन
नगर निगम टोक रोड देव नगर प्लॉट 43 पर अवैध निर्माण का खेल! जीरो सेटबैक छोड़े बेसमेंट सहित निर्माण, अधिकारियों की भूमिका पर सवाल
नगर निगम टोक रोड पर अवैध निर्माण का खेल!मधुबन कॉलोनी एफ 25 प्लॉट नंबर मालवीय नगर जोन टोंक रोड जीरो सेटबैक छोड़े बेसमेंट सहित निर्माण, अधिकारियों की भूमिका पर सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube