ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्तिः आपेक्ष पूर्ति की अन्तिम तिथि 22 मई

By Goapl Gupta · 17 May 2026 · 9 views
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्तिः आपेक्ष पूर्ति की अन्तिम तिथि 22 मई

उदयपुर । शैक्षणिक सत्र 2017-18 एवं 2024-25 में राजस्थान राज्य के मूल निवासियों के लिये विभाग द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृति योजनाओं में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अति. पिछड़ा वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक पिछड़ा वर्ग/विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघमुन्तु समुदाय/मिरासी एवं भिश्ती समुदाय तथा मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाओं में राज्य की राजकीय/निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के छात्रवृति आवेदन पत्र में आक्षेप पूर्ति कराने की अन्तिम तिथी 22 मई 2026 निर्धारित की गई है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि उत्तर मैट्रिक छात्रवृति हेतु वर्ष 2017-18 एवं 2024-25 में छात्रवृति पोर्टल पर राजकीय एवं गैर राजकीय शिक्षण संस्थाओं/छात्र-छात्राओं के स्तर पर लम्बित आवेदन पत्रों की आक्षेप पूर्ति 22 मई 2026 तक आवश्यक रूप से की जावे ताकि आवेदन इस कार्यालय को अग्रेषित कर विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को छात्रवृति की स्वीकृति संबंधी कार्यवाही की जा सके। इसके पश्चात् आवेदन निरस्त होने पर संबंधित छात्र एवं शिक्षण संस्थान की जिम्मेदारी रहेगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube