ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग की जांच के लिए एचएजी स्तर की जांच समिति का गठन*

By Goapl Gupta · 17 May 2026 · 15 views
*राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग की जांच के लिए एचएजी स्तर की जांच समिति का गठन*


पश्चिम मध्य रेलवे ने 17 मई, 2026 को लूणी रिच्छा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशनों के बीच ट्रेन संख्या 12431 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के एक यात्री कोच और एक एलडब्ल्यूआरआरएम (लगेज ब्रेक एंड जेनरेटर कार) में लगी आग की जांच के लिए हायर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड स्तर की जांच समिति का गठन किया है।

पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा इस समिति का गठन किया गया है, जिसमें पश्चिम मध्य रेलवे, आईसीएफ और आरडीएसओ के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी/पश्चिम मध्य रेलवे (पीसीएसओ) को समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। अन्य सदस्यों में प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता/पश्चिम मध्य रेलवे (पीसीईई), प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता/पश्चिम मध्य रेलवे (पीसीएमई), प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता/आईसीएफ, कार्यकारी निदेशक/पीएस एवं ईएमयू/आरडीएसओ और प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/पश्चिम मध्य रेलवे (पीसीएससी) शामिल हैं।


दुर्घटना संबंधी प्रावधानों के अनुसार, समिति को निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच पूरी करने का निर्देश दिया गया है। समिति घटना के कारणों, तकनीकी पहलुओं और सुरक्षा मानकों की विस्तृत जांच करेगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस संबंध में सभी आवश्यक उपाय कर रहा है।

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube