ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नवनियुक्त जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन, जयपुर धरने में अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान

By Goapl Gupta · 19 May 2026 · 68 views
नवनियुक्त जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन, जयपुर धरने में अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान

आबूरोड (सिरोही)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी में की गई नई नियुक्तियों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिला अध्यक्ष लीलाराम गरासिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नव नियुक्त पदाधिकारियों का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी में जिला संगठन महामंत्री भवानी सिंह भटाना, जिला प्रवक्ता जितेंद्र मारू, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश मेघवाल, जिला महासचिव ओमप्रकाश सेठ, जिला महासचिव सुलोचना परमार, जिला सचिव भवनीश बारोट, सुरेश कुमार, जेपी सिंह, भैराराम चौधरी सहित अन्य नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों ने नियुक्ति पर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राज्यसभा सांसद नीरज डांगी, लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत, विधायक मोतीराम कोली, प्रदेश महासचिव हरीश चौधरी, जिला प्रभारी अंजना मेघवाल एवं जिला अध्यक्ष लीलाराम गरासिया का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष लीलाराम गरासिया ने 21 मई को जयपुर में आयोजित होने वाले नीट पेपर लीक विरोधी धरना-प्रदर्शन एवं भाजपा कार्यालय घेराव कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों की आवाज बुलंद करती रहेगी।
इस अवसर पर जिला संगठन महामंत्री भवानी सिंह भटाना, जिला प्रवक्ता जितेंद्र मारू, उपप्रधान ललित सांखला, ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बंजारा, जिला महासचिव ओमप्रकाश सेठ, जिला महासचिव सुलोचना परमार, जिला सचिव भवानीश बारोट, जेपी सिंह, भैराराम चौधरी, सुरेश कुमार, पूर्व पार्षद नवीन सांखला, जिला कोषाध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष निखिल जोशी, शकील कुरैशी, जितेंद्र बंजारा, ओमप्रकाश गौतम, नासीर भाटी, फिरदोश आवासी, हुसैन मोहम्मद, यासिफ पठान, गोखलाराम, पूर्व पार्षद दामोदर धानका, विकास त्यागी, चंद्रशेखर गुर्जर, अजय बंजारा, मुकेश जीनगर, रफीक मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More News

शहीद स्मारक पर जुटे प्रदेशभर के "कॉकरोच", युवाओं, बेरोजगारों, अभिभावकों और शिक्षाविदों ने बुलंद की आवाज; अभिजीत दीपके बोले – यह देश के युवाओं का आंदोलन है, न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष, 20 जुलाई से दिल्ली के जंतर-मंतर पर होगा अनिश्चितकालीन धरना*
डॉ. समय कपूर ‘आईडीए स्माइलवर्स अवार्ड्स-2026’ के नेशनल फाइनलिस्ट घोषित
पांच परिडे लगाये
भारत स्काउट गाइड के अभिरुचि शिविर मारू स्कूल में साड़ी पहनो प्रतियोगिता का आयोजन
नगर निगम टोक रोड देव नगर प्लॉट 43 पर अवैध निर्माण का खेल! जीरो सेटबैक छोड़े बेसमेंट सहित निर्माण, अधिकारियों की भूमिका पर सवाल
नगर निगम टोक रोड पर अवैध निर्माण का खेल!मधुबन कॉलोनी एफ 25 प्लॉट नंबर मालवीय नगर जोन टोंक रोड जीरो सेटबैक छोड़े बेसमेंट सहित निर्माण, अधिकारियों की भूमिका पर सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube