ग्रीष्मकालीन कौशल विकास,अभिरुचि शिविर का अवलोकन
By Goapl Gupta ·
10 Jun 2026 ·
19 views
ग्रीष्मकालीन कौशल विकास,अभिरुचि शिविर का अवलोकन
राजस्थान राज्य भारत स्काउटस व गाइड्स स्थानीय संघ लक्ष्मणगढ़ सीकर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानासी में आयोजित ग्रीष्मकालीन कौशल विकास, अभिरुचि,हस्तकला व लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर का आज सी ओ गाइड सीकर आचू मीना द्वारा अवलोकन किया गया। शिविर में आयोजित गतिविधियों यथा, पेंटिंग,मेहंदी,सिलाई,साबुन बनाने की विधि, नृत्य कला इत्यादि पर प्रसन्नता व्यक्ति की।स्काउट गाइड पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि यह गतिविधि जीवन विकास एवं सेवा का उत्तम माध्यम है।इसलिए हम सबको इससे मन से जुड़ना चाहिए। प्रारंभ में प्रशिक्षक सुमन रेवाड़ द्वारा सी ओ गाइड को स्कार्फ पहना कर स्वागत किया।स्थानीय संघ के सचिव प्यारेलाल द्वारा प्राचार्य छोटू राम कस्वा को स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक महावीर पूनिया ने विस्तार से अभिरुचि शिविर की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की तथा उपस्थित संभागियों से ईमानदार, मितव्यवी एवं स्वावलंबी बनने का आह्वान किया।इस अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षक इंदुबाला,संतोष,संगीता गोदारा,प्यारेलाल ढाका, रामनिवास,सुरेश कुमार, राकेश जाट ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सी ओ गाइड का अभिनंदन किया। संभागी छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां प्रदान की।इस अवसर पर विद्यालय एवं आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए।सी ओ गाइड मीणा ने शिविर व्यवस्था एवं आयोजित गतिविधियों पर प्रशंसा व्यक्ति की।