नीमकाथाना को 'कचरा मुक्त' बनाने के लिए नगर पालिका की बड़ी मुहिम; कोतवाली थाने के पास लगाए अतिरिक्त संसाधन*
By Goapl Gupta ·
10 Jun 2026 ·
7 views
*नीमकाथाना को 'कचरा मुक्त' बनाने के लिए नगर पालिका की बड़ी मुहिम; कोतवाली थाने के पास लगाए अतिरिक्त संसाधन*
रिपोर्टर::( शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
नीमकाथाना। शहर को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका नीमकाथाना द्वारा युद्ध स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। अधिशाषी अधिकारी (EO) श्री रणजीत सिंह के कुशल निर्देशन में पालिका का मुख्य उद्देश्य शहर के सभी प्रमुख 'कचरा स्पॉट' (Garbage Spots) को जल्द से जल्द पूरी तरह समाप्त करना है।
इसी क्रम में, रेलवे स्टेशन मार्ग और मुख्य बाजार क्षेत्र होने के कारण कोतवाली थाने के पास विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। इस व्यस्ततम और महत्वपूर्ण क्षेत्र में कचरे की समस्या के स्थाई समाधान के लिए नगर पालिका द्वारा अतिरिक्त साधन (सफाई वाहन व उपकरण) तैनात किए गए हैं। रेलवे स्टेशन के पास होने के कारण इस मुख्य बाजार क्षेत्र में रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है, जिसे देखते हुए इस स्थान से कचरा स्पॉट को पूरी तरह खत्म करने की कवायद शुरू की गई है।
अधिशाषी अधिकारी श्री रणजीत सिंह ने बताया कि, "हमारा संकल्प नीमकाथाना के हर वार्ड और मुख्य मार्ग को साफ-सुथरा रखना है। शहर के चिन्हित कचरा पॉइंट जनता के स्वास्थ्य और शहर की सुंदरता को प्रभावित करते हैं, जिन्हें शीघ्र ही पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। इसी कड़ी में कोतवाली थाने के पास अतिरिक्त संसाधन लगाए गए हैं ताकि नियमित और त्वरित सफाई सुनिश्चित की जा सके।"
नगर पालिका प्रशासन ने आमजन और स्थानीय व्यापारियों से भी अपील की है कि वे कचरा निर्धारित वाहनों में ही डालें और शहर को नंबर-1 और स्वच्छ बनाने में पालिका प्रशासन का सहयोग करें।