ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

घुघाड़ी धाम पर विशाल सवामणी आयोजित, कई हजारों भक्तों ने ली पंगत प्रसादी*

By Goapl Gupta · 10 Jun 2026 · 6 views
*घुघाड़ी धाम पर विशाल सवामणी आयोजित, कई हजारों भक्तों ने ली पंगत प्रसादी*
रिपोर्टर::- (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान, वॉइस ऑफ मीडिया
नीमकाथाना :- महावा के निकटवर्ती प्राचीन संतों की तपोस्थली घुघाड़ी धाम पर श्री श्री 108 श्री अवध बिहारी दास जी महाराज के सानिध्य में विशाल सवामणी का आयोजन किया गया।के कई हजारों भक्तों ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। और अपना जीवन धन्य किया।

सुबह 11.00 बजे से ही धाम परिसर में भक्तों का तांता लग गया। मन्दिर में चूरमे की सवामणी तैयार की गई। भक्तों ने राम झरोखे व बाबा दुधाधारी के जयकारे लगाते हुए प्रसादी ली।

मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मन्नत मांगने पर बाबा हर मुराद पूरी करते हैं।साल में अनेक सवामणी का आयोजन किया जाता है ।

रात्रि भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। स्थानीय कलाकारों में भजन गायककार शिंभू सिंह सैनी व सुभाष सैनी ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। रात 9 बजे महाआरती के बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ जो देर रात तक चला।

श्रद्धालुओं ने कहा कि धाम की मिट्टी में ही बाबा की कृपा का अहसास होता है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube