ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

योगिता कपूर को मिला ‘विमेन चेंजमेकर अवॉर्ड’, बॉलीवुड अभिनेत्री स्मिता जयकर ने किया सम्मानित

By Goapl Gupta · 14 Jun 2026 · 15 views
योगिता कपूर को मिला ‘विमेन चेंजमेकर अवॉर्ड’, बॉलीवुड अभिनेत्री स्मिता जयकर ने किया सम्मानित
- शी इंस्पायर मैगज़ीन की ‘वॉल ऑफ फेम’ में चमकीं फिटनेस इन्फ्लुएंसर व लाइफस्टाइल डिजीज कंसलटेंट योगिता कपूर
श्रीगंगानगर, 13 जून 2026: फिटनेस इन्फ्लुएंसर, लाइफस्टाइल डिजीज कंसलटेंट तथा हेल्थ क्लब व फिजियो क्लिनिक की संचालिका योगिता कपूर को स्वास्थ्य और फिटनेस के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए अभूतपूर्व सुधारों एवं समाज में वास्तविक प्रभाव पैदा करने के लिए ‘विमेन चेंजमेकर अवॉर्ड’ से नवाजा गया है। समाजसेवी फिजियो मनीष कपूर ने बताया कि ‘शी इंस्पायर मैगज़ीन’ द्वारा शनिवार को होटल हॉलिडे इन, ज़ीरकपुर में आयोजित विमेन चेंजमेकर्स समिट-2026 (नॉर्थ इंडिया एडिशन) में योगिता कपूर को इस गौरवमयी प्रोफेशनल वुमन अचीवर सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी बॉलीवुड की सीनियर अभिनेत्री, लेखिका तथा ट्रांसफॉर्मेटिव स्पीकर स्मिता जयकर ने भव्य समारोह के दौरान प्रदान की। मंच पर योगिता कपूर को यह सम्मान देते हुए अभिनेत्री स्मिता जयकर ने स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों तथा उनकी प्रेरक जीवन यात्रा की जमकर सराहना की.
फिजियो मनीष कपूर ने बताया कि ‘लीडिंग द फ्यूचर : विमेन एट द फोरफ्रंट ऑफ चेंज’ की थीम पर आधारित इस सम्मेलन का मुख्य आकर्षण इस साल की ‘वॉल ऑफ फेम’ रही, जिसमें देशभर की शीर्ष महिला हस्तियों को प्रदर्शित किया गया। इस खास ‘वॉल ऑफ फेम’ में योगिता कपूर को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशेष स्थान दिया गया, जहाँ देश भर की टॉप 20 सम्मानित विजेताओं तथा प्रख्यात पैनलिस्टों के संघर्ष व सफलता की कहानियों को सेलिब्रेट किया गया। विमेन इन लीडरशिप में उत्कृष्ट योगदान की गवाह बनी इस समिट के विभिन्न सत्रों में ‘साहसी आवाज़ों’, ‘वास्तविक प्रभाव’ तथा ‘वैश्विक बदलाव’ जैसे विषयों पर गंभीर चर्चाएं हुईं। उनकी इस गौरवशाली उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके परिजनों व शुभचिंतकों ने कहा कि योगिता कपूर को मिला यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान इस बात का प्रमाण है कि वे न केवल रूढिय़ों को तोड़ रही हैं, बल्कि नए भारत के भविष्य का नेतृत्व करते हुए समाज को एक स्वस्थ दिशा भी प्रदान कर रही हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube