भारत स्काउट गाइड के अभिरुचि शिविर मारू स्कूल में साड़ी पहनो प्रतियोगिता का आयोजन
By Goapl Gupta ·
15 Jun 2026 ·
97 views
भारत स्काउट गाइड के अभिरुचि शिविर मारू स्कूल में साड़ी पहनो प्रतियोगिता का आयोजन
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के
तत्वावधान में पीएम श्री राधा कृष्ण मारू राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर रोड सीकर में आयोजित जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन कौशल विकास अभिरुचि हस्तकला लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर के बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर, आचू मीणा सी ओ गाइड, के मार्गदर्शन में ब्यूटीशियन प्रशिक्षिका किंजल, निर्मला सुरोलिया के नेतृत्व में ब्यूटीशियन की कक्षा में विभिन्न तरीके की साड़ी पहनो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिकाओं ने बढ़कर के हिस्सा लिया। सिमरन प्रथम, सानिया द्वितीय स्थान पर है । आचू मीणा सी ओ गाइड,मंजू यादव प्रधानाचार्य,प्राची शुक्ला नृत्य प्रशिक्षिका ने निर्णायक की भूमिका निभाई, इस अवसर पर बालिकाओं ने साड़ी पहन कर कैटलॉक कर अपनी कला का प्रदर्शन भी किया। विजेताओं का समापन समारोह पर पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।