विद्यार्थियों के लिए आवेदन तिथियां निम्नानुसार निर्धारित की गई हैं—
By Goapl Gupta ·
20 Feb 2026 ·
60 views
सीकर,
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर द्वारा मुख्य परीक्षा 2026 (वार्षिक योजना) के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के परीक्षा आवेदन पत्र भरने संबंधी अधिसूचना जारी की गई है।
कस्बे के राजकीय महाविद्यालय,पाटन के प्राचार्य डॉ. मदन लाल मीणा ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा
जारी विज्ञप्ति के अनुसार विश्वविद्यालय क्षेत्राधिकार में स्थित झुंझुनूं एवं सीकर जिले के महाविद्यालयों में अध्ययनरत नियमित, स्वयंपाठी एवं पूर्व विद्यार्थियों के लिए आवेदन तिथियां निम्नानुसार निर्धारित की गई हैं—
स्नातक (बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम पास कोर्स, बी.सी.ए., बी.बी.ए. पार्ट-III) एवं वार्षिक पद्धति के विद्यार्थी
बिना विलंब शुल्क: 19.02.2026 से 28.02.2026 तक
₹100 विलंब शुल्क सहित: 01.03.2026 से 02.03.2026 तक
दो गुना (Double) विलंब शुल्क सहित: 03.03.2026 से 05.03.2026 तक
समस्त स्नातकोत्तर (उत्तरार्ध) वार्षिक पद्धति के नियमित, पूर्व एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थी
बिना विलंब शुल्क: 19.02.2026 से 28.02.2026 तक
₹100 विलंब शुल्क सहित: 01.03.2026 से 02.03.2026 तक
दो गुना (Double) विलंब शुल्क सहित: 03.03.2026 से 05.03.2026 तक फ़ार्म भरे जाएंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों को निर्देशित किया है कि वे ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय समस्त विवरण सावधानीपूर्वक अंकित करें। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा। अपूर्ण या त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
महाविद्यालय के परीक्षा समन्वयक डॉ. योगेश कुमार सबल ने बताया कि स्नातक पंचम सेमेस्टर एवं स्नातकोत्तर सेमेस्टर तृतीय के सभी नियमित व स्वयंपाठी विद्यार्थियों को दिनांक 21 फरवरी, 2026 के दोपहर 2:00 बजे तक महाविद्यालय में अपना प्रोजेक्ट कार्य प्रस्तुत करें, प्रोजेक्ट कार्य जमा करने हेतु शुल्क ₹300 रहेगा।