ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*

By Goapl Gupta · 12 Apr 2026 · 4 views
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*


जयपुर। जयपुर माली (सैनी) समाज विकास आदर्श संस्था के तत्वावधान में आगामी 25 अप्रैल को जानकी नवमी के शुभ अवसर पर सर्व समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस समारोह के लिए रविवार 12 अप्रैल को सोडाला के सुन्दर विहार स्थित नारायण गढ़ पैलेस में आठवां युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष रमेश सैनी ने बताया कि इसमें ब्राह्मण, बनिया, (गुप्ता), राजपुत, सिन्धी, पंजाबी, चौधरी, कोली, वर्मा, कुमावत, राणा, सैनी, धानका बैरवा, यादव, बलाई, महावर सहित अन्य सभी जातियों के युवक-युवती और उनके अभिभावक उपस्थित हुए। इसमें सभी युवक युवतियों ने बारी बारी से अपना परिचय दिया। इसमें अब तक लगभग 150 युवकों और लगभग 60 युवतियों के आवेदन आ चुके हैं। परिचय सम्मेलन दो चरणों में आयोजित किया गया। प्रथम चरण में पढ़े लिखे और द्वितीय चरण में कम पढे लिखे युवक व युवतियों के विवाह के लिए परिचय दिया गया। उन्होंने बताया कि आगामी 19 अप्रैल को युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। संस्था के कोषाध्यक्ष हरीश सैनी ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान बोर्ड परीक्षा में अव्वल अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। इसमें कक्षा 8वीं में ए और ए प्लस, 10वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक, 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया। इनके साथ ही अध्यापकों और अभिभावकों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित विद्यार्थियों को उपहार के रूप में चेयर व दीवार घड़ी और माता-पिता एवं गुरूजनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मोहर लगी हुई 'एक पेड़ भारत माता के नाम' की फलदार पौधे देकर सम्मानित किया गया।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
नगर बधापो' कार्यक्रम में उमड़ा साहित्यकारों का स्नेह* *लेखिका मोनिका गौड़ का एकल काव्यपाठ, कई संस्थाओं ने किया अभिनंदन*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube