ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्यों को आभा ( आयुष भारत स्वास्थ्य खाता) कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं एवं भत्ता यथावत

By Goapl Gupta · 20 Feb 2026 · 21 views
जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्यों को आभा ( आयुष भारत स्वास्थ्य खाता) कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं एवं भत्ता यथावत
-– कैलाश चंद्र कौशिक

जयपुर ! आज 20 फरवरी, 2026 पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्य प्रदेश में संचालित आभा कार्ड (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता) के माध्यम से प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्यों को मासिक वेतन देने का वर्तमान में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। इन सदस्यों को नियमानुसार भत्त्ते दिये जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव प्राप्त होने पर इस विषय पर विचार किया जाएगा।
पंचायतीराज मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य श्री बहादुर सिंह द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष की बजट घोषणा के तहत ऐसे असहाय, विमन्दित, लावारिस रोगी जिन्हें दस्तावेजों के अभाव में समुचित चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है, उन्हें मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना एवं निरोगी राजस्थान योजना के अन्तर्गत निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाएगा।
इससे पहले विधायक के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में पंचायतीराज मंत्री ने बताया कि पंचायतीराज के जनप्रतिनिधियों को आरजीएचएस योजना में सम्मिलित करने के संबंध में वर्तमान में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

More News

भागवत महापुराण जीवन की समस्याओं का अचूक व्यावहारिक मैनुअल: रासेश्वरी देवी जी आशीष वाटिका में नौ दिवसीय भागवत ज्ञान रहस्य का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग की जांच के लिए एचएजी स्तर की जांच समिति का गठन*
समर कैंप जिला स्तरीय कौशल विकास अभिरुचि हस्तकला लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर 18 मई से मारु स्कूल में विगत 57 वर्षों से समाज के बच्चों को हुनर सीखाने के लिए लगातार आयोजन किया जा रहा है
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्तिः आपेक्ष पूर्ति की अन्तिम तिथि 22 मई
जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ बाड़मेर जिला वृत अधिवेशन में श्री आईदान सिंह इंदा जी को बाड़मेर जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
गायत्री मंदिर परिसर में वार्षिक सभा आयोजित, मंदिर विकास को लेकर हुई चर्चा
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube