ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर भव्य कार्यक्रम और पदयात्रा का आयोजन

By Goapl Gupta · 20 Feb 2026 · 21 views
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर भव्य कार्यक्रम और पदयात्रा का आयोजन

सामना संवाददाता / मुंबई
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के पावन अवसर पर मुंबई उपनगर जिलाधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह उपक्रम जिलाधिकारी, मुंबई उपनगर जिला अधिकारी कार्यालय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में शिवरायों की गाथा, मरदानी शिवकालीन पारंपरिक युद्ध कला, आत्मरक्षा प्रदर्शन तथा लेझीम पथक की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह में उत्साह का संचार किया। देशभक्ति और शिवस्वराज्य की भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन में विभिन्न शासकीय कार्यालयों की सक्रिय भागीदारी रही।

अपने गीतों और लेखनी के माध्यम से महान महापुरुषों के विचारों को समाज तक पहुंचाया, ऐसे लोकप्रिय गायक-कवि शाहीर जनार्दन हशा काकडे का सम्मान जिलाधिकारी सौरभ कटियार के हाथों द्वारा किया गया।

दि ह्युमन योगा फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं इंटरनेशनल योग गुरु राधेश्याम जयसवार को भी उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस डिपार्टमेंट परिमंडल तीन और रिटायर पुलिस कर्मियों को निशुल्क योग सिखा रहे हैं। पिछले 10 सालों से गुरुजी के इन सभी कार्यों को देखते हुए जिलाधिकारी सौरभ कटियार द्वारा उन्हें गेस्ट ऑफ़ ऑनर का अवार्ड और विशिष्ट पुरस्कार प्रदान कर गौरवान्वित किया गया।

सहभागी शासकीय कार्यालय में जिलाधिकारी, मुंबई उपनगर जिला, मेरा युवा भारत, मुंबई, जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय, एच पूर्व विभाग महानगरपालिका कार्यालय शामिल रहे।

इस दौरान सौरभ कटियार (जिलाधिकारी), प्रशांत ढगे (उपविभागीय अधिकारी, पश्चिम उपनगर), कल्पना गोडे (उपविभागीय अधिकारी, पूर्व उपनगर), सतीश बागल (निवासी उपजिल्हाधिकारी), सुभाष काकडे (उपजिल्हाधिकारी), युवराज बांगर (तहसीलदार, महसूल), अजय पाटील (अप्पर तहसीलदार), अनुप इंगोले (जिला युवा अधिकारी), रिताली परदेशी (रजा राखीव तहसीलदार), स्नेहलता स्वामी (तहसीलदार, अंधेरी), रश्मी आंबेडकर (जिला क्रीड़ा अधिकारी) श्वेता विशाल काकडे (मेरा युवा भारत) शामिल रहे।

More News

कर्मों के फल दाता और न्याय के देवता भगवान शनि देव जयंती पर ब्रह्मदेव जागरण मंच का दिव्य शरबत वितरण ब्रह्मदेव जागरण मंच निःस्वार्थ सेवा का संगठन : शिव प्रसाद त्रिपाठी
करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube