ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

हेल्पलाइन पर मिली शिकायत, निगम ने की कार्यवाही। पर्यावरण प्रेमी की शिकायत पर हुई कार्यवाही, 80 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त। निगम ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर 0294-2426262

By Goapl Gupta · 20 Feb 2026 · 26 views
हेल्पलाइन पर मिली शिकायत, निगम ने की कार्यवाही।
पर्यावरण प्रेमी की शिकायत पर हुई कार्यवाही, 80 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त।
निगम ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर 0294-2426262

उदयपुर। प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरोध में नगर निगम द्वारा की जा रही कार्रवाई में अब शहर के पर्यावरण प्रेमियों ने भी निगम को सहयोग देना प्रारंभ किया है, इसी कड़ी में शुक्रवार को मिली शिकायत पर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर कार्रवाई कर 80 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त किया गया।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर की सुंदरता बनाए रखने में विभिन्न कवायद की जा रही है। इसी कड़ी में सबसे पहले प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक को जब्त किया जा रहा है। निगम द्वारा जारी किए हेल्पलाइन नंबर पर शहर के पर्यावरण प्रेमियों द्वारा जानकारी देकर सहायता की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पर्यावरण प्रेमी ने निगम में प्रतिबंधित प्लास्टिक होने की जानकारी दी, प्राप्त जानकारी के सत्यापन पर निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी को धानमण्डी लखारा चौक में शेखर कुमार आनन्दी लाल अग्रवाल नामक प्रतिष्ठान पर मय टीम भेजा गया। दुकान की नियमानुसार की तलाशी ली गई। दुकान में काउन्टर व लोहे की रेक में अलग अलग रंग की सिंगल युज प्लास्टिक कैरी बैग रखी हुई थी। दुकान में रखी प्लास्टिक कैरी बैग को 3 प्लास्टिक कट्टो में भरा गया। जिसका वजन 80 किलो 700 ग्राम हुआ। प्रतिबन्धित प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किये गये।
पर्यावरण प्रेमी निगम में 0294-2426262 पर फोन कर करे सूचित।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शहर के पर्यावरण प्रेमियों से अपील करते हुए कहा है कि इस शहर की सुंदरता को प्रतिबंध प्लास्टिक बहुत नुकसान पहुंचा रहा है। सरकार द्वारा इसके उपयोग एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगा रखा है फिर भी कई लोगों द्वारा चोरी चुपके इसका व्यापार किया जा रहा है जो की कानून अपराध है। शहर के पर्यावरण प्रेमी नगर निगम में 0294-2426262 फोन कर इस शहर की सुंदरता बनाए रखने में अपना सहयोग करें।

More News

करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
गोटन में औद्योगिक आवागमन को मिलेगी नई गति* *गोटन रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हो रहा पुनर्विकास*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube